दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे युवक को मारी गोली ,घायल
प्राणपुर (मोहम्मद आरिफ)
प्राणपुर प्रखंड के केवाला पंचायत अंतर्गत रामचंद्रपुर गांव में एक युवक को गोली मारने का मामला प्रकाश में आया है । बतादे की दोस्तों के बीच रामचंद्रपुर मुसहरी टोला गांव के समीप शनिवार की देर रात्रि को दोस्तों के बीच पार्टी करने के दौरान कुछ दोस्तों के बीच कहा – सुनी हो गयी । इसी बीच एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को गोली मार दिया । जिसमें रामचंद्रपुर गांव के उत्तम कुमार गंभीड़ रूप से घायल हो गया । गोली चलने के बाद मुसहरी टोला गांव में अफरा – तफरी का माहौल पैदा हो गया । घायल युवक की सूचना उसके परिजनों को दिया । परिजनों ने घटना स्थल पर पहुंच कर घायल युवक को इलाज हेतु मेडिकल कॉलेज लेकर गया । घायल युवक की गंभीड़ अवस्था को देख चिकित्सकों ने उसे पूर्णिया मैक्स रेफर कर दिया । घायल युवक को उसके गर्दन में गोली लगी है । घायल युवक के माता निर्मला देवी ने बताया कि मेरा पुत्र उत्तम शनिवार की रात को घर का जरूरी सामान बाजार से खरीद कर लाया था । उसी समय उसका दोस्त का फोन उसके मोबाइल पर आया । दोस्त की फोन पर वह घर से दोस्त के पास चला गया । घटना की सूचना पर प्राणपुर थानाध्यक्ष रंजीत महतो घटना स्थल पर पहुंचे । थानाध्यक्ष ने बताया कि एक युवक को गोली मारा गया है । जिसको इलाज को लेकर कटिहार भेजा गया है । उन्होंने बताया कि परिजनों द्वरा अभी तक मामला दर्ज करने को लेकर लिखित आवेदन नही दिया गया है । परिजन अभी घायल युवक की इलाज कराने को लेकर व्यस्त है । उन्होंने बताया कि मामला दर्ज होते ही अभियुक्त की गिरफ्तारी किया जाएगा । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को केवाला गांव से एनुल हक पिता सोहराब अली नामक युवक की घटना को लेकर हिरासत में लिया गया है । उक्त युवक को हिरासत में लेकर प्राणपुर पुलिस पूछताछ कर रही है । लेकिन प्राणपुर पुलिस ने इसकी पुष्टि नही किया है । घायल युवक ब्याज में पैसा लगाने का करता था काम – रामचंद्रपुर गांव में गोली लगने वाले घायल युवक उत्तम कुमार ब्याज में पैसा लगाने का काम करता है । घटना स्थल के आस – पास के लोगो ने बताया कि हो सकता है कि पैसे की लेन – देन में किसी बात को लेकर कहा – सुनी हुई होगी । इसलिए उसके दोस्तों ने उसे गोली मारा होगा । घटना में तीन दोस्त का नाम सामने आने पर भी पुलिस अभी तक किसी की गिरफ्तारी नही कर सकी है । पुलिस प्रशासन की इस घटना पर लापरवाही को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है ।
