June 20, 2026

रात्रि गश्ती के दौरान शराब पीकर हंगामा कर रहे आठ लोग गिरफ्तार

Read Time:1 Minute, 28 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान शराब पीकर हंगामा कर रहे आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में कटिहार जेल भेज दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार कुरसेला पुलिस क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर लगातार रात्रि गश्ती कर रही है। इस दौरान विशेष रूप से शराब पीकर उपद्रव करने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है, वहीं अवैध शराब कारोबारियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों एवं शराब पीकर सार्वजनिक स्थानों पर शोर-शराबा करने वाले लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Previous post प्रवासी भारतीय दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन, 51 लोगों ने किया रक्तदान।
Next post एनएच-31 पर अवैध मिट्टी लोड ट्रैक्टर जप्त, खनन माफियाओं में मचा हड़कंप
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial