July 20, 2026

गलत आरोप लगाए जाने को लेकर बीपीएम ने निष्पक्ष जांच कराने हेतु एसडीओ को दिया आवेदन ।

Read Time:1 Minute, 23 Second

पब्लिक न्यूज़ 24 (बारसोई )

बारसोई प्रखंड परियोजना प्रबंधक निक्की सेठिया ने अनुमंडल पदाधिकारी बारसोई को एक पत्र देकर उन पर लगाए गए आरोपों को लेकर निष्पक्ष कमेटी बनाकर जांच करने का गुहार लगाई है । दिए गए पत्र में उन्होंने लिखा है । पिछले दो दिन पुर्व उनपर आजादी जीविका महिला संकुल संघ के द्वारा प्रदर्शन करते हुए उन पर राशि गबन के आरोप लगाए गए थे इस संबंध में विभिन्न अखबारों में खबर छपी थी । इस संबंध में उन्होंने कहा कि उन पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद एवं निराधार हैं और ऐसा वास्तविक रूप से संभव ही नहीं है । वहीं उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी से टीम बनाकर इस संबंध में जांच करने की अनुरोध व्यक्त की है ताकि भविष्य में इस तरह का गलत आरोप नहीं लगाया जा सके क्योंकि इस तरह के बेबुनियाद आरोप लगाने से पदाधिकारी के चरित्र के साथ साथ विभाग का छवि भी धूमिल होती है ।

Previous post नपं के जनप्रतिनिधियों ने विधानसभा उपाध्यक्ष से कि शिष्टाचार मुलाकात ।
Next post मई दिवस के अवसर पर सफाई कर्मियों को किया गया सम्मानित ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial