April 30, 2026

बीकेटी में टूटी पुलिया दे रही है दुर्घटना को दावत ।

Read Time:3 Minute, 7 Second

विशाल सिंह चौहान (लखनऊ)

पुलिया से गुजरती हैं सैकड़ों भारी वाहन और स्कूल बस ।

बख्शी का तालाब क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ सीतापुर रोड(NH24) से बीकेटी थाना जाने वाले मार्ग पर नहर की पुलिया जर्जर हो गई है। इस पुलिया के जर्जर होने से जहां दूरदराज से आने वाले सैकड़ों भारी वाहन रोज फंस कर जाम लगाते हैं। वहीं स्थानीय निजी स्कूल की सैकड़ों बसें छात्रों को लेकर जाती हैं। इन वाहनों के गुजरने से किसी हादसे को नकारा नहीं जा सकता है । वहीं पुलिस प्रशासन और नगर पंचायत बख्शी का तालाब के द्वारा कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है ।बख्शी का तालाब नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ सीतापुर रोड से बीकेटी थाने जाने वाले मार्ग पर पड़ने वाली नहर की पुलिया भारी वाहनों के निकलने से रास्ता और पुलिया दोनों जर्जर होती जा रही हैं । क्षमता से अधिक बड़े भार वाहन निकलने से जहां मार्ग भी खराब हो चुका है। वहीं पुलिया की दीवारें भी बड़े ट्राला वाहनों से टकराकर ध्वस्त हो गई हैं । साथ ही अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है । सीतापुर रोड से थाने जाने वाले मार्ग पर पड़ने वाली नहर की पुलिया क्षमता से अधिक भार वाहन लादकर ले जाने से पुलिया और रास्ता दोनों ध्वस्त कर रहे हैं । नगर पंचायत द्वारा कोई कार्रवाई न करने के चलते कोई बड़ी दुर्घटना किसी भी समय हो सकती है । वहीं इस पुलिया के पास ही स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान की सैकड़ों बसे रोज गुजरती है। जहां छात्रों को ले जाने वाली बसों के साथ कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती हैं।अधिकारियों से शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं इस संबंध में नगर पंचायत आंखें बंद कर बैठा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि शासन प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि आज ही एक निजी शिक्षण संस्थान की बस इसमें दुर्घटना ग्रस्त हुई है। जिसमें बच्चे बैठे हुए थे। क्षेत्र के सुनील भदौरिया ने जानकारी दी नगर पंचायत बक्शी का तालाब (बीकेटी)के अधिशाषी अधिकारी को इस बात की जानकारी दी थी लेकिन कुछ नहीं हुआ।

Previous post কৃষক বন্ধুদের সমস্যার কথা শুনে সমাধান করতে উস্থি মাঠের পাড়ায় দিদির দূত হয়ে মাঠে নেমে পড়লেন যুব সভাপতি ইমরান হাসান মোল্লা
Next post एनएसएस कैम्प में पहुंचा नशामुक्ति का अमृत कलश ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial