July 28, 2026

बिजली चोरी के आरोप में दो लोगों पर मामला दर्ज।

Read Time:1 Minute, 24 Second

मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)

प्राणपुर थाना क्षेत्र के कुशियारी गांव में बिजली विभाग के द्वारा सघन छापामारी अभियान चलाकर बिजली चोरी करने के आरोप में दो लोगों पर किया गया मामला दर्ज।पावर सब स्टेशन प्राणपुर के कनीय अभियंता विजय कांत ठाकुर के द्वारा बताया गया कि जिला आदेश अनुसार बिजली विभाग के द्वारा सघन छापामारी अभियान चलाया गया, जिसमें प्राणपुर थाना क्षेत्र के कुशियारी गांव के नरेश मंडल उम्र 30 वर्ष पिता कन्नू मंडल साकिन कुशियारी एवं प्रदीप मंडल उम्र 50 वर्ष पिता स्वर्ग कृष्ण मोहन दास साकिन कुशियारी दोनों थाना प्राणपुर निवासी के विरुद्ध बिजली चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कराया गया इस मौके पर विद्युत सुपरवाइजर इंद्रदेव कुमार, मीटर रीडर वीरेंद्र कुमार, मानव बल मोहम्मद फिदा हुसैन के साथ कई ग्रामीण मौजूद थे।

Previous post अधिवक्ता के निधन पर शोक।
Next post छिनतई मामले में पकड़े गए दो अपराधी को न्यायिक हिरासत में भेजा ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial