September 27, 2026

सागर में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाया

Read Time:2 Minute, 40 Second

डॉक्टर अंबेडकर ने देश के हर जनता को संविधान देने का किया काम : तारिक अनवर

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत पंचायत में संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। अंबेडकर जयंती समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद शाह तारीक अनवर ने कहा डॉक्टर अंबेडकर देश को संविधान दिया है। जिसके कारण आज हम सब लोग समाज का कोई वर्ग अछूता नहीं है। जिसका ध्यान बाबा साहब ने नहीं रखा और खासतौर पर जो समाज के कमजोर वर्ग के थे, सताए हुए लोग थे, हजारों साल से जिनके जिनके साथ अन्याय हो रहा था। उनको न्याय दिलाने का काम अगर किसी ने किया है।श्री अनवर ने कहा कि आज हम संविधान देख रहे हैं, सबको मौलिक अधिकार दिया गया। बराबरी का अधिकार दिया गया। आप सब जानते हैं जो हमारे यहां चुनाव होता है। हर पाँच साल के बाद चुनाव होता है। चुनाव में हर व्यक्ति को एक वोट देने का अधिकार है। वह बड़ा आदमी हो या छोटा आदमी है। सभी को एक ही अधिकार दिया। उन्होंने कहा कि इस वोट से सरकार बनती है। डॉक्टर अंबेडकर ने देश के हर जनता को संविधान देने का काम किया है। जब अंग्रेज देश को छोड़कर जा रहा था।तो अंग्रेज ने कहा था। भारत के लोग के लोगों को राजनीतिक सूझबूझ नहीं है। इसलिए उसे समय बाबा साहब अंबेडकर ने कहा था भले ही हम लोग कम पढ़े लिखे हो। श्री अनवर ने कहा कि आज इस संविधान को बदलने की साजिश चल रही है। आप लोग को सजक रहने की जरूरत है।हम सबको मिलकर बाबा साहेब अंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि वही होगी जिनके बनाए हुए संविधान को रक्षा करें।इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह, सुरेंद्र यादव, परवेज आलम, अंजार काजमी,राम नाथ मंडल,उपेन्द्र राय सहित बडी़ संख्या में लोग भाग लिया।

Previous post महा विष्णु यज्ञ को लेकर निकाली कलश शोभा यात्रा कटिहार।
Next post कदवा में इंडिया गठबंधन घटक दल की बैठक आयोजित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial