कर्नाटक में कांग्रेस के प्रचंड बहुमत आने पर कटिहार में जश्न ।
कर्नाटक में कांग्रेस के प्रचंड बहुमत आने पर कटिहार जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम राय के अगुवाई में शहर के हृदय स्थल शहीद चौक पर सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसियों ने जमकर पटाके छोरे एक दूसरे को गुलाल लगाया एवं मिठाइयां बांटी गई। इस अवसर पर महागठबंधन के नेतागण भी मौजूद थे। मौके पर राहुल सोनिया प्रियंका खरगे जिंदाबाद के साथ कांग्रेसियों ने इस अवसर पर नफरत के दिन बीत गए हैं हम कर्नाटक जीत गए के गगनचुंबी नारे भी लगाए। मौके पर राजद के जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद उपाध्यक्ष इशरत परवीन जदयू जिला अध्यक्ष शमीम इकबाल नगर जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार राजद प्रदेश महासचिव समरेंद्र कुणाल जदयू प्रदेश महासचिव संजीव श्रीवास्तव मुख्य रूप से मौजूद रहे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रेम राय ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने भाजपा के भय भूख भ्रष्टाचार नफरत की सरकार को हटाकर राहुल जी ने जो मोहब्बत का पैगाम दिया और विकास की बातें की कर्नाटक की जनता ने हाथों-हाथ लिया और आज कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। राहुल गांधी ने कहा है कि पहले ही कैबिनेट की बैठक में जो कर्नाटक की जनता से 5 वादे किए गए उसे पूरा करेंगे। जिसमें गृह ज्योति योजना के तहत प्रत्येक परिवार को 200 यूनिट बिजली फ्री गृह लक्ष्मी योजना के तहत परिवार चलाने वाली महिला को 2000 प्रति माह महिलाओं के लिए फ्री बस सर्विस ग्रेजुएट युवाओं को 3000 और डिप्लोमा होल्डर को 1500 बेरोजगारी भत्ता अन्य भाग्य योजना के तहत बीपीएल परिवार को प्रति व्यक्ति हर माह 10 किलो चावल आंगनबाड़ी मानदेय 15000 सेवानिवृत्त होने पर तीन लाख मिनी आंगनबाड़ी मानदेय 10000 सेवानिवृत्त होने पर दो लाख आशा बहन को 8000 मिड डे मील में काम करने वाली बहनों को 5000 देने का काम कांग्रेस की सरकार करेगी। कांग्रेस ने यह भी वादा किया था कि जब हमारी सरकार बनेगी तो पीएफआई और बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाएंगे ।मोदी जी और भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने इसे बजरंगबली से इसको जोड़ दिया कांग्रेस ने कहा है कि अब कर्नाटक में जगह जगह पर हनुमान मंदिर बनाएंगे। मौके पर जदयू प्रदेश सचिव सूरज राय व्यवसायिक कांग्रेस प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रकाश सोनी लीगल सेल के अध्यक्ष किशोर कुमार प्रोफेसर विनोद यादव राकेश यादव माधव पांडे मसरूर आलम सौरभ कुमार नितिन सिन्हा अनित सिन्हा विनोद शाह भोला पासवान विनोद सिंह सरदार जोगिंदर सिंह मोहम्मद शमी भूषण सिंह अभय सिंह विकास भीम यादव अमित सिंह सोनू जयसवाल रमन सिंह मनोज दास श्रीकांत बासफोर सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे।
