November 11, 2026

अमेरिका के ट्रम्प सरकार के द्वारा प्रवासि भारतीयों को हथकड़ी डालकर निर्वासन किये जाने का किया विरोध प्रदर्शन

Read Time:4 Minute, 34 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

अमेरिका के ट्रम्प सरकार के द्वारा प्रवासि भारतीयों को अचानक और अन्यायपूर्ण तरीके हाथों और पैरों में हथकड़ी डालकर निर्वासन किए जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी की ओर से पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष मशरुर आलम सौरभ कुमार के अगुवाई में जिला समाहरणालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर हाथों में तख्ती और झंडा लिए सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसियों ने अमेरिका और सरकार विरोधी नारे भी लगाए गए। मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव राजस्थान के सह प्रभारी पूनम पासवान ने कहा कि अमेरिकी सरकार द्वारा भारतीय प्रवासियों के अचानक और अन्यायपूर्ण निर्वासन से उत्पन्न संकट के मद्देनजर यह जरूरी है कि हम इन गंभीर अन्यायों के विरुद्ध सामाजिक आवाज़ उठाएं। निर्वासन व्यक्तियों को अमानवीय हिरासत की स्थिति में यात्रा के दौरान हथकड़ी लगाए जाने और वित्तीय तबाही का सामना करने सहित गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। इस तरह का व्यवहार उनकी गरिमा का घोर उल्लंघन है और हमारे राष्ट्र की छवि को धूमिल करता है। इन खतरनाक घटनाओं के बावजूद भाजपा के केंद्र सरकार उदासीन और असहाय बनी हुई है। अमेरिका के द्वारा अदानी पर नॉन-बेलेबल वारंट होने के कारण मोदी सरकार चुप है। निर्वासित भारतीयों को अमेरिकी एयर फोर्स का हवाई जहाज प्रवासी भारतीयों को लेकर आता है और सरकार को पता तक नहीं चलती। क्या भारत सरकार के पास सम्मानपूर्वक तरीके से लाने के लिए हवाई जहाज नहीं थी। हमारे नागरिकों के लिए खड़े होने और मानवीय व्यवहार की मांग करने के बजाय सरकार शर्मनाक तरीके से इन कार्यों को उचित ठहरा रही है। वैश्विक मंच पर हमारे नागरिकों की गरिमा और अधिकारों की रक्षा करने में विफलता कर्तव्य का एक अक्षम्य परित्याग है जो सरकार की अपने लोगों के प्रति साहस और प्रतिबद्धता की कमी को उजागर करता है। हम इस निष्क्रियता को चुनौती दिए बिना नहीं जाने देंगे। प्रदेश कांग्रेस के नेता कटिहार जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रेम राय ने कहा कि सवाल सिर्फ़ ये नहीं है कि अमेरिका ने हालात के मारे भारतीयों को दासों की तरह बेड़ियों में जकड़ा और अमानवीय परिस्थितियों में भारत भेजा, सवाल ये भी है कि ‘विश्व गुरु होने का दावा करनेवाले मौन क्यों हो गये?सवाल ये भी है कि हमारा विदेश मंत्रालय क्या कर रहा है? ⁠मौके पर पिछड़ा प्रकोष्ठ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीकांत मंडल, खेलकूद प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष पंकज यादव, लीगल सेल जिला अध्यक्ष रंगीला यादव, वार्ड पार्षद साबिर अंसारी,तरंजूम दीवान, पिंटू चंद्रवंशी, मीनाक्षी श्वेता, सुनील यादव, लालू प्रसाद यादव, नितीश मिश्रा, रिंसु दास, गोलू कुमार, अमन यादव, शोमिक कुमार, अंशु कुमार, गौरव कुमार, रमन कुमार, आदित्य कुमार, ताहिर हुसैन, राजा यादव,सिनोद कुमार, मोहम्मद साहिल, विनोद कुमार, चितरंजन कुमार, भूपेश कुमार यादव सहित सैकड़ो कांग्रेसी मौजूद रहे।

Previous post दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर मनिहारी में जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाइयां।
Next post जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी की अध्यक्षता में मीडिया कार्यशाला आयोजित
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial