सड़क दुर्घटना में 60 वर्षीय राजमिस्त्री की मौत से परिजनों के बीच मचा कोहराम।
तनवीर आलम (हसनगंज)
कटिहार जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भासना पेट्रोल पंप समीप एनएच 31 पथ पर कटिहार से राजमिस्त्री का काम कर हसनगंज थाना अंतर्गत कालसर अपने घर लौट रहे एक 60 वर्षीय दिनेश मंडल की सड़क दुघर्टना में दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हसनगंज प्रखंड के कालसर गांव निवासी दिनेश मंडल की भासना पेट्रोल पंप समीप एनएच 31 पथ एक अज्ञात वाहन ठोकर मारकर फरार हो गया। जिसमें मौके पर दिनेश मंडल की दर्दनाक मौत हो गई। उक्त हादसे की सूचना मिलते ही मुफस्सिल पुलिस घटना स्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई।साथ ही घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर शव से लिपटकर विलाप करने लगे। मौके पर मृतक के परिजन सुबोध विश्वास, सरपंच अनिल मंडल, अमरनाथ यादव सहित लोगों ने बताया कि मृतक दिनेश मंडल प्रतिदिन कटिहार राजमिस्त्री व छोटे मोटे मकान का ठीका काम करने जाते थे। इसी दरमियान बुधवार को भी राजमिस्त्री का काम कर घर वापस लौट रहे थे, कि एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। साथ ही मुफस्सिल पुलिस सभी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया। घटना में मृतक अपने पीछे पत्नी बीणा देवी के सहारे चार पुत्र व एक पुत्री को छोड़ गए। मौके पर घटना को लेकर पूर्व डिप्टी सीएम सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने घटना को लेकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। साथ ही हो रहे सड़क हादसा को लेकर एनएचआई अधिकारियों को जल्द कोई ठोस पहल करने को निर्देश दिया है, ताकि इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति ना हो। विधायक ने जल्द पोस्टमार्टम हेतु जिला पदाधिकारी से बात की। साथ ही घटना को लेकर पूरे हसनगंज प्रखंड में शौक की लहर व्याप्त है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
