September 6, 2026

प्रखंड स्तरीय तरंग प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Read Time:2 Minute, 57 Second

By:- तनवीर आलम (हसनगंज)

शुक्रवार को प्रखंड के क्रीड़ा खेल मैदान में प्रखंड स्तरीय तरंग मेघा स्पोर्ट्स उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख नीलू देवी, जिला परिषद शाहिद अख्तर, पूर्व प्रमुख मनोज कुमार मंडल एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कृष्णानंद कुमार आदि ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता का आयोजन प्रखंड संसाधन केंद्र हसनगंज के द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में बीडीओ रितेश कुमार व विशिष्ट अतिथि के रूप में सीओ उदय कुमार उपस्थित थे। तरंग प्रतियोगिता में शामिल छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल से बच्चों का स्वास्थ्य व मानसिक विकास होता है। साथ ही अनुशासन भी सीखने को मिलता है। प्रखंड के बच्चे खेल कूद में भाग लेकर प्रखंड जिले के अलावा बिहार ही नहीं पूरे देश में हसनगंज का नाम रोशन करें। प्रतियोगिता में सौ मीटर की दौड़, 300 मीटर की दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, कबड्डी, पेंटिंग, संगीत, क्विज प्रतियोगिता, कविता, लेखन आदि कई तरह की खेल प्रतियोगिता की गई। जिसमें कई विद्यालय के छात्र व छात्रा शामिल हुई। प्रखंड शिक्षा प्राधिकारी कृष्णानंद कुमार ने कहा कि प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 29 छात्र-छात्राओं ने प्रथम, 29 छात्र छात्रा द्वितीय एवं 29 छात्र-छात्राओं ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। जिसमें कुल 29 प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता कार्यक्रम को सफल बनाने में लेखापाल विकास कुमार, शिक्षक रितेश कुमार, मिथिलेश कुमार पाठक, विकास कुमार, मोहम्मद एजाज व जनप्रतिनिधियों में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, ज्योतिष कांत कुमार, राजद प्रखंड अध्यक्ष मो उस्मान गनी, मो मोहसिन आलम आदि अभिभावक ग्रामीण दर्शक उपस्थित थे।

Previous post नशे की हालत में एक गिरफ्तार ।
Next post সাংসদ অভিষেক বন্দ্যোপাধ্যায়ের হাত দিয়ে ২০২২এমপি কাপের শুভ সূচনা হয় ডায়মন্ড হারবার sdo গ্রাউন্ডে উপস্থিত সঙ্গীত শিল্পী হানি সিং
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial