July 20, 2026

पुनर्वास केंद्र का सिविल सर्जन ने किया उदघाटन।

Read Time:1 Minute, 8 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

अनुमंडल के मनिहारी एसडीएच में सिविल सर्जन जे पी सिंह के द्वारा पोषण पुनर्वास केंद्र का उद्घाटन किया गया। पोषण पुनर्वास केंद्र में उपस्थित अति कुपोषित बच्चों का सिविल सर्जन के द्वारा जांच की गई तथा उनके अभिभावक को कुपोषण के बारे में तथा पोषण के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। उद्घाटन समारोह में जिले से आए डीपीएम , डीएमइ , डीपीसी, डायटिशियन और जिला प्रतिनिधि पीरामल फाउंडेशन, एडीसी टीम के मनीष कुमार सिंह सहित प्रखंड के एसडीएच के उपाधीक्षक डॉ बी. एन. सिन्हा, अस्पताल प्रबंधक खुशबू कुमारी , अकाउंटेंट , डाटा ऑपरेटर कफील रजा, स्वेता कुमारी, और एसडीएच के सभी स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

Previous post नये मण्डल रेल प्रबंधक सुरेंद्र कुमार का हुआ भव्य स्वागत ।
Next post चंदन नगर गांव में नया विद्यालय बनने से ग्रामीणों में खुशी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial