July 26, 2026

नये मण्डल रेल प्रबंधक सुरेंद्र कुमार का हुआ भव्य स्वागत ।

Read Time:1 Minute, 50 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार रेल मंडल के नये मण्डल रेल प्रबंधक सुरेंद्र कुमार का एन एफ़ रेलवे इम्प्लॉयज़ यूनियन की तरफ़ से बुधवार को उनके कार्यालय में भव्य स्वागत किया गया । वही इस मौके पर मण्डल रेल प्रबंधक महोदय को संगठन के सचिव रुपेश कुमार के द्वारा कटिहार मंडल में हो रहे रेल कर्मचारियों की कई मूलभूत समस्याओं से अवगत करवाया गया। जिसमे रेलकर्मियों के लिय आवास की कमी, रेल छेत्र में रेल आवास की जर्जर स्थिति, मण्डल रेल अस्पताल में सुधार सहित कार्य स्थलों पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव के साथ‌ रेल कर्मचारी की सुरक्षा, रेलवे गेटों पर गेटमैन व पेट्रोलमैन के साथ दुर्व्यवहार, रेल में रिक्त पदों को अविलंब भरना आदि शामिल है। मण्डल अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि मण्डल रेल प्रबंधक सुरेंद्र कुमार की सोच काफी सकारात्मक है और उपरोक्त मुद्दों पर उन्होंने आश्वासन दिया की इसका निदान जल्द से जल्द होगा। इस मौक़े पर संगठन के केंद्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष दिनेश पासवान , मण्डल अध्यक्ष मनीष कुमार, मण्डल मंत्री रुपेश कुमार एवं शाखा अध्यक्ष व सचिव के साथ यूनियन के सैकड़ों सदस्यगण मौजूद थे।

Previous post 3 घंटा तक रही एन एच 81 मुख्य सड़क जाम ।
Next post पुनर्वास केंद्र का सिविल सर्जन ने किया उदघाटन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial