July 26, 2026

चंदन नगर गांव में नया विद्यालय बनने से ग्रामीणों में खुशी

Read Time:3 Minute, 25 Second

सूरज कुमार सिंह (बरारी)

बरारी प्रखंड के विशनपुर पंचायत के चंदन नगर गांव के बच्चों को अब पढ़ाई करने के लिए दूर नहीं जाना होगा, भवन विहीन इस विद्यालय को जिला पदाधिकारी के पहल पर भवन निर्माण कार्य शुरू करवाया गया है, जानकारी है कि प्राथमिक विद्यालय चंदन नगर की स्थापना सन् 2007 में हुई थी। उस समय यह विद्यालय सामुदायिक भवन में संचालित की जा रही थी, पूर्व मुखिया सरस्वती देवी ने बताया कि भूमि के अभाव में इस विद्यालय के अस्तित्व खत्म होने जा रही थी। विद्यालय को दूसरे विद्यालय में मर्ज किया जा रहा था, जिसके बाद इस विद्यालय को सन् 2018 में वर्तमान मुखिया पशुराम सिंह ने अपनी पत्नी पूर्व मुखिया सरस्वती देवी के नाम से 21 डिसमिल जमीन दान की गई थी। भवन की राशि विभाग के द्वारा नहीं मिलने पर इस विद्यालय को मध्य विद्यालय बकिया में शिफ्ट की गई थी, जिसके कारण चंदन नगर के बच्चों को विद्यालय जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। वहीं विद्यालय को सर्व शिक्षा के द्वारा भवन निर्माण हेतु 27 लाख 70 हजार रुपए दिया गया था, लेकिन विद्यालय का सीमांकन नहीं होने के कारण विद्यालय का भवन निर्माण शुरू नहीं हो पाया था। जिस पर जिला पदाधिकारी द्वारा इस ओर संज्ञान लेते हुए अंचल पदाधिकारी को विद्यालय के जमीन का सीमांकन कर रिपोर्ट तलब की थी। अंचल द्वारा विद्यालय का सीमांकन करने पर विद्यालय भवन निर्माण हेतु राशि सर्व शिक्षा द्वारा दी गई। राशि मिलने पर भूमि दाता सरस्वती देवी के हाथों तीन कमरे, एक कार्यालय व शौचालय का निर्माण शुरू करवाया गया। जिससे क्षेत्र में काफी खुशी का माहौल है, विद्यालय के प्रधानाध्यापिका डोली कुमार ने बताया कि इस विद्यालय में 220 बच्चे नामांकित है, भवन के अभाव के कारण इस विद्यालय को मध्य विद्यालय बकिया में लगभग 4 साल से संचालित की जा रही है, जिस कारण यहां के बच्चों को लगभग 1:30 किलोमीटर दूर पैदल जाना पड़ता है,वही भवन निर्माण की स्वीकृति मिलने पर शिक्षक जयंत सिंह, संजय मंडल ,टोला सेवक बबलू, ग्रामीण अनिल यादव, नीतीश कुमार, सांवर यादव ,अवधेश यादव, महेश मंडल ,युगल किशोर मंडल, सुबोध यादव ,महेश ने खुशी जाहिर की है!!!

Previous post पुनर्वास केंद्र का सिविल सर्जन ने किया उदघाटन।
Next post महिला सशक्तिकरण को लेकर विधिक जागरुकता शिविर का हुआ आयोजन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial