September 25, 2026

भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट ।

Read Time:2 Minute, 14 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी अंचल के दिलारपुर पंचायत में एक जमीन की भू खंड पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है , जिसमें दोनों पक्षों के तकरीबन आधा दर्जन लोग घायल व चोटिल हुए हैं।जिनका उपचार अनुमंडल अस्पताल मनिहारी मे किया गया ।एक पक्ष के आनंद पांडेय,विमल पांडेय, कुंदन पांडेय, कार्तिक पांडेय, की शिकायत है कि धार्मिक न्यास वोर्ड की दिलारपुर स्थित भूखंड जिसके सेवायत इनके पिता, दादा जी रहे हैं। सरकारी दस्तावेजों में इनके वंशज का नाम दर्ज है। जानकारी दी कि दिलारपुर के ही दिलीप यादव ने छलपूर्वक उनके एक फरिकान से भूमि का एक हिस्सा केवाल कर खरीद किया है, जिसकी जमाबंदी अभी नही हुई है।सक्षम न्यायालय मे टाईटिल सूट लंवित है। बतौर विमल पांडेय न्यायालय में वाद लंवित रहने के बाद भी दिलीप यादव पर बल पूर्वक अपने अन्य सर्मथकों के साथ गुरुवार को जोतने से मना करने पर दोनों पक्षों मे कहासुनी के बाद मारपीट हो गयी।जबकि दिलीप यादव की शिकायत है कि प्रथम पक्ष के लोग ही विवादित भूमि पर जोर जबरजस्ती कब्जा करने को लेकर दर्जनों की संख्या में जमीन जोतने लगे ।मना करने पर उनकी तथा उनके अन्य सहयोगियों को मारपीटकर जख्मी कर दिया।फिलहाल दोनों पक्षों के जख्मियों का ईलाज मनिहारी अस्पताल में डॉ मृत्युंजय कुमार द्वारा किया गया।दोनो ही पक्ष मनिहारी थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है। पुलिस जांच के बाद ही सच सामने आ सकेगा।

Previous post महूअर मे तीन दिवसीय महाविष्णु यज्ञ अनुष्ठान का हुआ शुभारंभ।
Next post पंचायत उप चुनाव की तैयारियां पूरी, आज होगी मतदान।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial