पंचायत उप चुनाव की तैयारियां पूरी, आज होगी मतदान।
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज ढेरुआ वार्ड चार में पंचायत उप चुनाव एक पदों पर गुरुवार को शांतिपूर्ण माहौल में मतदान। इसके लिए बुधवार को ब्लाक मुख्यालयों से पोलिग पार्टियों की रवानगी की गई। ग्राम पंचायत में वार्ड सदस्य पद के लिए उप चुनाव कराया जा रहा है। पंचायत उप चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो इसकी पूरी तैयारी निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी रितेश कुमार ने की है। वार्ड संख्या 04 में वार्ड सदस्य पद पर तीन प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। बूथ संख्या 16 पंचायत भवन सपनी को मतदान केंद्र बनाया गया है। कुल मतदाता की संख्या 513 जिसमें पुरुष 267 एवं महिला 246 है। मतदान केंद्र पर मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराया है। वार्ड सदस्य पद हेतु 3 प्रत्याशी मैदान में है। इस संदर्भ में निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी रितेश कुमार ने कहा कि ग्राम पंचायत ढेरुआ के वार्ड सदस्य पद हेतु पूरी सुरक्षा और शांतिपूर्ण माहौल में उप चुनाव संपन्न कराया जाएगा। इसको लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। ईवीएम मशीन के द्वारा मतदान होगा। वार्ड के मतदाताओं से अपना-अपना मत प्रयोग करने की अपील किया है। उन्होंने कहा कि इस के लिए मतदान दल रहेंगे साथ ही पेट्रोलिंग गस्ती दंडाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति है।
More Stories
चांदपाड़ा मार्केट में नशे के खिलाफ ग्रामीणों की बैठक, जिला परिषद सदस्य ने प्रशासन से किया सख्त कार्रवाई की मांगस्मैक व सूखा नशा की कथित बिक्री को लेकर चिंता, युवाओं को बचाने के लिए सामूहिक अभियान चलाने का आह्वान
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के अंतर्गत चांदपाड़ा मार्केट में कथित रूप से सूखा नशा और स्मैक आदि...
धूमधाम से मनाया गया आदिवासी परब कर्मा पूजा समारोह और देखी गई श्रद्धालुओं के चेहरों में उत्साह की झलक
कोमल गुप्ता (कटिहार) वर्षों से चली आ रही आदिवासी परब कर्मा पूजा की परंपरा इस वर्ष भी पूरे उत्साह और...
513.9 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 45-50 लाख रुपये कीमत का अनुमान।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनसाही थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी...
प्राचार्य को दिनकर राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर एबीवीपी ने दिया बधाई
कोमल गुप्ता (कटिहार) दिनकर स्मृति न्यास, बेगूसराय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केबी झा कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय...
डायबिटीज से बढ़ता है मोतियाबिंद का खतरा, लापरवाही से जा सकती है आंखों की रोशनी _ डॉ० शफीउल्लाह
मो0 सनाउल्लाह(बारसोई) आंखें मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और अनमोल अंग हैं। आंखों की रोशनी में थोड़ी सी भी कमी...
ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग फिर बना हादसे का कारण, संकरे रास्ते में 11 केवी पोल से जा सटा ट्रक
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग पर सड़क की जर्जर हालत और पर्याप्त चौड़ाई नहीं होने के कारण गुरुवार सुबह करीब...
