September 25, 2026

महूअर मे तीन दिवसीय महाविष्णु यज्ञ अनुष्ठान का हुआ शुभारंभ।

Read Time:2 Minute, 29 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

सार्वजनिक यज्ञ समिति महुअर में तीन दिवसीय हरिनाम संकीर्तन सह महाविष्णु यज्ञ का अनुष्ठान किया जा रहा है। यज्ञ निमित्त श्रद्धालु ,धर्मानुरागियों मे उत्साह है।मंगलवार को महुअर के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों मे उत्साही धर्मानुरागी नर नारियों द्वारा शोभायात्रा निकाली गयी। बुद्धवार को हजारों महिलाओं ने मंगल कलश में पवित्र सरोवर से जल भरकर ग्राम भ्रमणकर यज्ञ स्थल पहुंचीं। सार्वजनिक यज्ञ समिति के सचिव मनीष कुमार साह उर्फ शेषु ने जानकारी दी कि तकरीबन तेरह वर्षों के अंतराल के बाद गांव मे हरिनाम संकीर्तन सह महाविष्णु यज्ञ का अनुष्ठान होने से धर्मानुरागियों मे हर्ष है। बताया कि बनारस से पधारे धर्माचर्यों व सिद्ध महात्माओं के द्वारा वैदिक रीति से यज्ञ अनुष्ठान का सम्पादन होगा। बनारस के ही कथावाचक टोली प्रवचन के लिए आमंत्रित की गयी है। हरिनाम संकीर्तन के लिए बंगाल की महिला संकीर्तन टोली आमंत्रित की गयी है। यज्ञ के सफल संचालन के लिए प्रवंध समिति का गठन किया गया है ,जिसके अध्यक्ष विनय कुमार यादव उर्फ बमबम, उपाध्यक्ष भरत कुमार साह, कोषाध्यक्ष अजय कुमार मंडल , सचिव मनीष कुमार साह,उप सचिव मनीष कुमार साह, उपकोषाध्यक्ष शिवुचन मंडल बनाये गये हैं। निगरानी के लिए गठित निगरानी समिति मे राज कुमार मंडल ,मिथलेश कुमार साह, सर्वेश साह, राकेश शर्मा, छोटू साह, पंचु साह ,राजकुमार साह, अमन साह, अनिल ठाकुर,छोटु कुमार यादव, राजीव कुमार मंडल, शत्रुघ्न यादव, सहित अन्य शामिल हैं।

Previous post आदर्श उच्च विद्यालय के नवनिर्मित भवन का किया उद्घाटन ।
Next post भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial