July 20, 2026

अधिवक्ता के आकस्मिक निधन पर जताया शोक।

Read Time:1 Minute, 21 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

कटिहार व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता अर्जुन पंडित के आकस्मिक निधन पर मनिहारी अधिवक्ता संघ ने अपने को न्यायिक कार्य से अलग रखा।संघ के सचिव कुंदन कुमार सिन्हा ने मनिहारी अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ को इसकी लिखीत सुचना दी। अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखा। इस अवसर पर अधिवक्ता रामअवतार प्रसाद, रामावतार सिंह, सुमन कुमार सिंह, मो शम्स आलम, सुबोध कुमार सिंह, मुकुल कुमार साहा, अतिमुल खान, सुभाष चंद्र मालाकार, मुकेश यादव, जय प्रकाश झा रंजीत कुमार यादवेंदु सहित लिपिक गण मौजूद थे। अधिवक्ता प्रद्युम्न ओझा और संजीव कुमार देव ने दुरभाष के माध्यम से अर्जुन पंडित जी के निधन को निजी क्षति बताया और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।

Previous post आग लगने से तीन घर जले।
Next post सड़क परिवहन नियमों की अनदेखी करनेवालों पर प्रशासन की होगी पैनी नजर ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial