July 26, 2026

आग लगने से तीन घर जले।

Read Time:1 Minute, 7 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी प्रखंड क्षेत्र के मनोहरपुर पंचायत के जगबाटी वार्ड नंबर 7 में आग के लगने से तीन घर जल कर खाक हो गये। घर मे रखे आनाज, बर्तन , वस्त्र सब जल गये । इस आग लगने की घटना में टंपा देवी, पुतुल देवी और गोविंद कुमार के घर पूरी तरह जल गये। आग लगने के बाद मची चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोगों व ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। दमकल की गाड़ी भी आग बुझाने पहुंची थी। राजस्व कर्मचारी लालबाबु मनोहरपुर पंचायत के सभी अग्नि पीड़ित परिवारों से मिलकर हुई क्षति का आकलन करने में जूट गये। तीनों पीड़ित परिवार को आपदा कोष से ग्यारह हजार रूपए के चेक की राशि, प्लास्टिक व बर्तन अंचलाधिकारी राजेश रंजन ने दिया।

Previous post संकीर्तन को लेकर निकाली भव्य कलश शोभा यात्रा ।
Next post अधिवक्ता के आकस्मिक निधन पर जताया शोक।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial