मुजफ्फरपुर में मासूम बच्ची के रेप के बाद इलाज के क्रम में हुई मौत कांग्रेस ने जताया आक्रोश
प्रवीण कुमार (कटिहार)
मुजफ्फरपुर में दलित मासूम बच्ची के साथ हुए दरिंदगी के बाद इलाज के दौरान मौत हो जाने पर कटिहार कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील कुमार यादव एवं महिला प्रकोष्ठ की कटिहार अध्यक्ष अंजुमन कौसर उर्फ अम्रपाली यादव के संयुक्त अध्यक्षता में सदर विधानसभा के हफलागंज चौक पर बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया। इस पुतला दहन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और जमकर बिहार सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए बिहार को महाजंगल राज बताया। इस दौरान कटिहार कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने मुजफ्फरपुर में मासूम बच्ची के साथ हुए दरिंदगी और इलाज के क्रम में निधन होने पर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त किया और बिहार सरकार और कानून व्यवस्था पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार को जंगल राज बताने वालों ने वर्तमान में बिहार में महाजंगल राज ला दिया हैं। प्रतिदिन बिहार के अलग-अलग जगह पर हत्या,लूट,डकैती, दुष्कर्म जैसे संगीन वारदात हो रहे हैं और सरकार कुंभकर्ण की नींद सोई हुई हैं। कटिहार कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने कहा कि ईश्वर मासूम बच्ची के आत्मा को शांति प्रदान करें और इस दुःख की घड़ी में पूरी कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिजनों के साथ खड़े हैं।उन्होंने कहा कि सचमुच अगर बिहार में कानून व्यवस्था थोड़ी बहुत भी बची है। तो इस घटना को अंजाम देने वाले को फांसी की सजा दी जाए। वहीं महिला प्रकोष्ठ की कटिहार अध्यक्ष अंजुमन कौसर उर्फ अम्रपाली यादव ने कहा कि जिस प्रकार से मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की गई और इलाज के क्रम में मौत हो गई इससे पूरे बिहार की बेटी और मां की ममता शर्मसार हुई हैं। एक मां की हैसियत से मैं सरकार से मांग करती हूं कि बच्ची के साथ दरिंदगी करने वालों को फांसी की सजा दें। मौके पर संतोष कुमार शर्मा, निरंजन कुमार पोद्दार,मोहम्मद ग़ुलाम मुसताफा पूर्व मुखिया,मोहम्मद मुकुल, राहुल पांडे,सुबोध यादव,शांति देवी, पुतुल देवी,निखत प्रवीन,मीना देवी, रेणु देवी, तमन्ना खातून, सुल्ताना प्रवीन,उमा देवी, चंदा देवी, पाखी कुमारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
