November 6, 2026

पूर्व उपमुख्यमंत्री उदामा रेखा गांव पहुंच पीड़ित परिवारों से मिलकर सांत्वना दिया

Read Time:1 Minute, 4 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

शहर के सिरनिया पूरब पंचायत के उदामा रेखा गांव में मदन सिंह,पवन सिंह,श्रवण सिंह, विश्वनाथ सिंह एवं प्रदीप पासवान के घर रात्रि में हुए हुए भीषण चोरी की जानकारी मिलते ही पूर्व उप मुख्यमंत्री सह विधायक तारकिशोर प्रसाद उदामा रेखा गांव पहुंच पीड़ित परिवारों से मिलकर स्थिति का जायजा लिया।उन्होंने पुलिस अधीक्षक कटिहार तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी से बात कर अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी,चोरी हुए सामानों की बरामदगी एवं इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। मौके पर भाजपा नेता बबन झा सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।

Previous post मुजफ्फरपुर में मासूम बच्ची के रेप के बाद इलाज के क्रम में हुई मौत कांग्रेस ने जताया आक्रोश
Next post मनिहारी अस्पताल में क्षेत्रीय अपर निदेशक का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं पाईं संतोषजनक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial