November 6, 2026

आगलगी से पीड़ित परिवारों के बीच रेड क्रॉस ने बांटी राहत सामग्री

Read Time:2 Minute, 1 Second

रेड क्रॉस की सेवा भावना अनुसरणीय: तारकेश्वर प्रसाद विधायक ।

कटिहार जिला के हसनगंज प्रखंड के रामपुर पंचायत के वार्ड नंबर 6 में विगत रात आग लगने से चार घर प्रभावित हो गए थे।रेड क्रॉस सोसाइटी के अग्नि पीड़ित राहत कार्यक्रम के संयोजक भुवन अग्रवाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही कार्यकारिणी समिति के सदस्य बब्बन झा के साथ तत्काल राहत सामग्री लेकर घटनास्थल की ओर रवाना हुए मौके पर माननीय तारकेश्वर प्रसाद कटिहार विधायक की गरीमामय उपस्थिति में पीड़ित परिवार के पांडव पोद्दार सुबोध पोद्दार राजेश कुमार पोद्दार प्रिंस कुमार पोद्दार को बर्तन की किट जिसमें 36 प्रकार के बर्तन रहते हैं एक बड़ा ट्रिपाल ,हाइजीनिक किट जिसमें कपड़ा धोने के साबुन नहाने का साबुन टूथब्रश मंजन सेनेटरी पैड आदि रोजमर्रा की वस्तुएं रहती है को उपलब्ध कराया गया।इस कार्यक्रम में माननीय विधायक के अलावा मुकेश श्रीवास्तव गौतम शीतल शाह राजकुमार मंडल ज्योतिष कांत मंडल हृदय उरांव विकास विश्वास मंगल महलदार आदि कई गणमान्य ग्रामीण उपस्थित थे। संस्था के सचिव संतोष गुप्ता ने राहत टीम की तत्परता पर खुशी जाहिर की।भुवन अग्रवाल संयोजक (अग्नि राहत कार्यक्रम)रेड क्रॉस सोसाइटी कटिहार।

Previous post आगलगी पर जानकरी लेने पहुचे पुर्व उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद
Next post मुजफ्फरपुर में मासूम बच्ची के रेप के बाद इलाज के क्रम में हुई मौत कांग्रेस ने जताया आक्रोश
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial