शोकसभा में कांग्रेस नेताओं ने मौन रखकर दिवंगत राजद नेता को दी श्रद्धांजलि ।
मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)
प्राणपुर प्रखंड में राजद नेता सह बरारी के पूर्व विधायक के निधन पर कांग्रेस नेताओं के द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा का नेतृत्व कांग्रेस नेता सुनील कुमार यादव कर रहे थे। शोक सभा में राजद नेता के असामयिक निधन पर शोक प्रकट किया गया तथा 2 मिनट का मौन धारण कर कांग्रेस नेताओं ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दिया। शोक सभा में मौजूद कांग्रेस के नेताओं के द्वारा दिवंगत राजद नेता के बारे में अपने अपने विचार रखें। कांग्रेस नेता सुनील यादव ने कहा राजद नेता सह बरारी के पूर्व विधायक नीरज यादव के हृदय गति रुकने से मौत हो गई। उनका निधन के बाद उनके परिजनों के अलावे राजनीति से जुड़े सभी लोग काफी मर्माहत और आहत है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में अपने क्षेत्र के लोगों के लिए बहुत काम किए थे। वे काफी मिलनसार व्यक्ति थे। वे राजद में रहकर सभी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं से उनकी अच्छी बनती थी। उनकी राजनीतिक कैरियर की शुरुआत की साल 2006 से हुआ था। जब वह पंचायत चुनाव में अपने भाग्य आजमाये। लेकिन इस चुनाव में उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था। फिर से 2011 में उन्हें जिला परिषद चुनाव में जीत हासिल हुआ और वहीं पर उनकी राजनीतिक भविष्य का उदय हुआ। राजद के निष्ठावान कार्यकर्ता होने के कारण 2015 में उन्हें राजद ने बरारी विधानसभा से अपना उम्मीदवार बनाया और नीरज यादव 14500 वोट से पहली बार जीत हासिल किया। हालांकि पिछले चुनाव में उनको पराजय का सामना करना पड़ा था। लेकिन लालू परिवार के नजदीक और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ व्यक्तिगत संबंध होने के कारण उनकी राजनीतिक रसूख की चर्चा लोगों में आम था। फिलहाल हार्ट अटैक से उनके निधन के बाद पोठिया स्थित उनके आवास में मातम छाया हुआ है। इस दुख की घड़ी में कांग्रेस परिवार उनके साथ खड़ा है। शोकसभा में कांग्रेस के दिलीप विश्वास, प्रहलाद गुप्ता, मनी पासवान, मो इश्तियाक, रिंकू मिश्रा, संजय सिंह, अल्तमस दीवान, आनंद सिंह, कंचन दास, अफताब आलम, साउद आलम, जयनंदन मंडल, बैजुद्दिन अंसारी, मनोहर मंडल, सोनू मंडल, बंटी पासवान, सूरज कुमार, राम कुमार, मो नईम, केशव कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
