April 13, 2026

शंखनाद कर कांग्रेस महिला”शक्ति यात्रा”से अध्यक्ष हेमलता पटेल ने दिखाई शक्ति

Read Time:3 Minute, 11 Second

Reporting by सुशील कुमार

फतेहपुर **नारीशक्ति परिवर्तन की ओर होगी अग्रसर… नारी शक्ति प्रगति की ओर होगी अग्रसर : हेमलता पटेल**प्रियंका गाँधी के “लड़की हूँ लड़ सकती हूँ” स्लोगन से गूंजा विधानसभा क्षेत्र |

**अयाह शाह विधानसभा के गाजीपुर चौराहे से तीन किलोमीटर की शक्तियात्रा में अध्यक्ष हेमलता पटेल के नेतृत्व में सैकड़ो महिलाओं नें लिया प्रतिभाग, बताई गईं प्रियंका की प्रतिज्ञायें |**प्रियंका गाँधी की प्रतिज्ञाओं को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से सोमवार को जिले की अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस पार्टी द्वारा “शक्ति यात्रा ” नाम से पदयात्रा निकाली गई | इसी क्रम में अयाह शाह विधानसभा के गाजीपुर कस्बे में महिला जिला अध्यक्ष हेमलता पटेल के नेतृत्व में शक्ति यात्रा का जोरदार आयोजन किया गया जहाँ कई सैकड़ों महिलाओं ने प्रतिभाग कर कांग्रेस के समर्थन में आवाज बुलंद करते हुए लड़की हूँ लड़ सकती हूँ के नारे के साथ तीन किलोमीटर की पदयात्रा तय की इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्त्ता व पदाधिकारी भी उपस्थित रहे | अयाह शाह विधानसभा सीट से कांग्रेस की प्रबल दावेदार गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक की अध्यक्ष व फतेहपुर महिला काँग्रेस की जिलाध्यक्ष हेमलता पटेल नें कहा कि महंगाई, बेरोजगारी,महिला अपराधों से जनमानस में गहरा असंतोष ब्याप्त है |मा.प्रियंका गाँधी महिलाओं, किसानों, बेरोजगार युवाओं, मजदूरों के उत्थान के लिए कर्मठता से प्रयासरत हैं और महिलाओं के लिए भी “शक्ति विधान” घोषणा पत्र जारी कर जो प्रतिज्ञायें की हैं जिससे महिलाओं में बहुत उत्साह है और आगामी विधानसभा चुनाव में प्रियंका गाँधी के हांथो को मजबूत करने हेतु संकल्पित हैं | आज शक्ति यात्रा के माध्यम से जनमानस को प्रियंका गाँधी की प्रतिज्ञाओ से जागरूक किया गया है | इस दौरान महिला जिला अध्यक्ष हेमलता पटेल के साथ, जिला उपाध्यक्ष राजीव लोचन निषाद, सरला सिंह, ब्लाक अध्यक्ष वंदना सचान, सुमन द्विवेदी, रंजना, अमर सिंह, रानी, विमला,संजना, कीर्ति,सुधा पटेल,प्रीती, राजरानी आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे |

Previous post हजारीबाग में मुनिश्री विशुद्ध सागर जी का गया के लिए मंगल विहार ।
Next post तीन करोड़ रूपए लागत के दो सड़कों का बिधायक ने किया शिलान्यास।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial