July 27, 2026

आग लगने से कई घर जले लाखों का नुक़सान।

Read Time:1 Minute, 26 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी के नारायणपुर पंचायत के कुतुबपुर डगरा टोला वार्ड नंबर 11में आग के लगने से छः घर जल कर खाक हो गये। घर मे रखे आनाज, बर्तन , वस्त्र सहित पुत्री की शादी के लिए रखी नगद राशि भी जल गयी। खाना बनाने के दौरान निकली चिनगारी से आग लगने की आशंका लोगों ने जाहिर की है। इस आग लगने की घटना में दिनेश मुंडा, जगदीश मुंडा, गणेश मुंडा, मोतीलाल मुंडा, नरेश मुंडा, अजय मुंडा के घर पूरी तरह जल गये। आग लगने के बाद मची चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोगों व ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। दमकल की गाड़ी भी आग बुझाने पहुंची थी। राजस्व कर्मचारी जय नारायण दास नारायणपुर पंचायत के सभी पीड़ित परिवारों से मिलकर हुई क्षति का आकलन करने मे जूट गये हैं। नारायणपुर के उप मुखिया प्रतिनिधि मसोवर रजा ,वॉर्ड सदस्य प्रतिनिधि भूषण मंडल, समाजसेवि राजेश सोरेन, अनिल ऋषि व अन्य ग्रामीणों आग बुझाने में सहयोग किया।

Previous post कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ पत्रकार रवीश जी के मातृ शोक पर जताया दुख ।
Next post जनता दरबार मे तीन भूमि विवाद मामले का हुआ निष्पादन ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial