August 30, 2026

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री को सौंपा मांग पत्र ।

Read Time:1 Minute, 57 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

बिहार पंचायती राज विभाग के मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम अपने एक दिवसीय दौरे पर कटिहार पहुंचे। कटिहार में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूर्व एमएलसी प्रत्याशी रहे सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने उनका भरपूर स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने त्रिस्तरीय पंचायती राज प्रतिनिधियों के पक्ष में एक मांग पत्र सौंप कर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने की बात कही। मांग पत्र में पंचायत प्रतिनिधियों को मिलने वाले भत्ते में सम्मान जनक बढ़ोत्तरी, भत्ता राशि का भुगतान ससमय करने, पंचायत प्रतिनिधियों के जान माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने, पंचायती राज अधिनियम के तहत प्रतिनिधियों को सभी विभागों का अधिकार दिए जाने, प्रखंडों में वार्ड सदस्यों के बैठने हेतु सुसज्जित प्रशाल भवन का निर्माण करने की मांग, अन्य राज्य की तरह बिहार में भी पंचायती राज अधिनियम सख्ती से लागू करने हेतु नियमावली बने ताकि महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपने को साकार किया जा सके। जिसमें उपस्थित कांग्रेस नेता अवधेश मंडल, सऊद आलम, आफताब, कंचन दास, मनी पासवान, इश्तियाक आलम, धनंजय ठाकुर, जहांगीर, वहाब, सुबोध यादव,गौतम बाड़ी, संतोष यादव ने भाग लिया।

Previous post जातीय गणना मामले में पटना हाईकोर्ट का निर्णय सराहनीय — रंजीत कुमार
Next post कटिहार के जनता जनार्दन का सरकार से उठ चुका है विश्वास- सत्यनारायण शर्मा ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial