कटिहार के जनता जनार्दन का सरकार से उठ चुका है विश्वास- सत्यनारायण शर्मा ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कटिहार के मनिहारी से गंगा कटाव की स्थिति का जायजा लेकर तथा यज्ञ व गंगा आरती करके वापस लौटे कटिहार जनसुराज के संयोजक सत्यनारायण शर्मा ने प्रेस बयान जारी कर विस्थापित परिवारों का दर्द बयां किया है। उन्होंने कहा कि कटिहार कि जनता जनार्दन का सरकार से विश्वास आज उठ चुका है इसलिए कटिहार की जनता अब ईश्वर के शरण में आ चुकी है। कई दशकों से गंगा के चारों ओर कटाव की भयावह स्थिति के कारण लाखों एकड़ जमीन गंगा में समा चुकी है। हजारों घर एवं लाखों परिवार विस्थापित होकर जीवन गुजर-बसर कर रहे हैं। प्रतिवर्ष कटाव का सिलसिला यूं ही जारी है सरकार संवेदनहीन हो चुकी है। कटाव के रोकथाम के नाम पर हर वर्ष करोड़ों रुपए का बंदरबांट हो जाता है किंतु कटाव की स्थिति जस की तस बनी हुई है जो काफी चिंताजनक है। कटाव से केवल गंगा किनारे के क्षेत्र वासी ही नहीं बल्कि पूरा जिला प्रभावित हो जाता है। विवश होकर मनिहारी गंगा किनारे के नागरिकों ने भगवान की शरण में पहुंचकर यज्ञ एवं गंगा आरती का कार्यक्रम शुरू किया है। उन्होंने कहा कि कटिहार जनसुराज के कई साथियों ने साथ मिलकर कटाव स्थल का निरीक्षण किया तथा यज्ञ और गंगा आरती में शामिल होकर ईश्वर से प्रार्थना किया कि “हे गंगा मैया अब हमें क्षमा करो क्योंकि अब आप ही हम लोगों के सहारा बचे हो सरकार से हमें कोई उम्मीद नहीं रह गई।” इस दौरान समाजसेवी श्यामलाल अग्रवाल, अजय पांडे, बंटी सिंह, निरंजन हाजरा, नगर निगम के पार्षद सुशील कुमार ठाकुर एवं स्थानीय नागरिक राजन पांडे सहित कई लोग शामिल थे।
More Stories
फलका मुख्यालय स्थित कटरा में आधार केंद्र में मनमानी वसूली का वीडियो हुआ वायरल
मो0 काजु (फलका) फलका प्रखंड मुख्यालय स्थित कटरा आधार सेवा केंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...
बिजली की लचर व्यवस्था को लेकर जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम ने विद्युत पदाधिकारी को सौंपा मांग पत्र
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत क्षेत्र संख्या 26 के जिला परिषद सदस्य गुलजार आलम शनिवार को क्षेत्र की बिजली...
बरंडी नदी के कमलाघाट में फिर गई एक जान, नहाते समय पैर फिसलने से युवक की मौत
मो0 काजु (फलका) फलका प्रखंड के मोरसंडा स्थित कमलाघाट नदी एक बार फिर दर्दनाक हादसे की गवाह बनी है। कुछ...
बारसोई अनुमंडल अनुश्रवण समिति की हुई बैठक में बिजली व खाद्य वितरण व्यवस्था पर हुई चर्चा
।50 रिक्त डीलर पदों पर पारदर्शी तरीके से होगी बहाली, 31 अगस्त तक आवेदन की अंतिम तिथि। मो0 सनाउल्लाह (बारसोई)...
UMS आबादपुर में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित, उत्कृष्ट विद्यार्थियों व अभिभावकों को किया गया सम्मानित
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड क्षेत्र के UMS आबादपुर में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय...
पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा आजजगरनाथपुर पंचायत भवन प्रांगण में होगा आयोजन, ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील
डेस्क (हसनगंज) जगरनाथपुर पंचायत में पंचायत विकास दिवस के अवसर पर आज पंचायत भवन प्रांगण में विशेष ग्रामसभा का आयोजन...
