September 15, 2026

गुरनानी पदयात्रा पहुंची मां जानकी के द्वार पुनौरा धाम सीतामढ़ी

Read Time:2 Minute, 54 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

आदि सनातन शक्तिपीठ के तत्वाधान में तेरा तुझको अर्पण के सहयोग से राष्ट्रीय संयोजक राजेश गुरनानी के नेतृत्व में विगत 5 जनवरी को निकली मनिहारी कटिहार से अयोध्या तक की श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा पदयात्रा आज जगत जननी मां जानकी के जन्म स्थान पुनौरा धाम सीतामढ़ी अठारह दिनों तक पैदल चलकर पहुंच चुकी है। पूरा देश जहां प्रभु श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा समारोह मना रहा था वही कटिहार से निकले नौ पद यात्री मां जानकी के जन्म स्थान पुनौरा धाम में दीपक जलाकर मां जानकी का संदेश लेकर अयोध्या आगामी पांच फरवरी तक पैदल पहुंचेंगे। इससे पहले सीताकुंड में आरती उतारी गयी और श्रीराम धुन में शामिल होकर सभी पदयात्रिओ ने आध्यात्मिक परंपराओं को जागृत किया। नेतृत्व कर रहे राष्ट्रीय संयोजक राजेश गुरनानी ने अपने मर्यादा पुरुषोत्तम पाहुन अर्थात श्रीरामचन्द्र जी के सम्मुख अपनी भीष्म प्रतिज्ञा को दोहराया ओर कहा कि जबतक भारत सनातन राष्ट्र घोषित नहीं हो जाता तब तक वे अपने बाल और दाढ़ी नहीं कटवाएंगे। मनिहारी घाट पर भव्य श्री सियाराम मंदिर का निर्माण किया जाएगा एवं आदि सनातन विद्यापीठ में संस्कारों तथा सनातन संस्कृति से युक्त सस्ती और सुलभ शिक्षा बच्चों को प्रदान की जायेगी। इस अवसर पर पीठाधीश आचार्य विद्यासागर शास्त्री, अटल महंत दिवाकर पांडेय, अधिवक्ता पिंटू चौधरी, कैलाश भक्त सोनेखाल, लक्ष्मण शर्मा, वकील यादव, पवन यादव और राजू शामिल रहे। पीठाधीश आचार्य विद्यासागर शास्त्री ने कहा कि अयोध्या से सात शिलाओं को लाकर अप्रैल तक भव्य श्री सियाराम मंदिर की आधारशिला रखी जाएगी। महंत दिवाकर पांडेय ने कहा कि गुरनानी के नेतृत्व में यह एक ऐतिहासिक यात्रा साबित होगी। क्योंकि कटिहार ज़िले के सर्वांगीण विकास में आदि सनातन शक्ति पीठ अपनी महती भूमिका अदा करेगा।

Previous post भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर मंदिरों में  उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। 
Next post प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी की लहर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial