September 3, 2026

बारसोई में कांग्रेस कार्यालय भवन निर्माण की मांग, प्रदेश नेतृत्व को सौंपा आवेदन।

Read Time:3 Minute, 5 Second

(मो0 सनाउल्लाह| बारसोई)

बारसोई प्रखंड कांग्रेस कमिटी बारसोई के अध्यक्ष मो. शाहनवाज ने बिहार प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर बारसोई में उपलब्ध जमीन पर प्रखंड कांग्रेस कार्यालय भवन निर्माण कराने की मांग को लेकर बिहार प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री कृष्णा अल्लावरू एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्री राजेश कुमार को पत्र सौंपा। इस दौरान पार्टी संगठन के विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर प्रदेश नेतृत्व के साथ विस्तृत चर्चा भी हुई।मो. शाहनवाज ने प्रदेश नेतृत्व को बताया कि बारसोई में पार्टी के पास कार्यालय निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध है। ऐसे में यदि उक्त स्थल पर प्रखंड कांग्रेस कार्यालय भवन का निर्माण कराया जाता है, तो इससे क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन के लिए स्थायी स्थान उपलब्ध होगा तथा आम लोगों की समस्याओं को पार्टी स्तर पर उठाने में भी सुविधा होगी।आवेदन पर बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही आवेदन पर विचार-विमर्श कर बारसोई में प्रखंड कांग्रेस कार्यालय भवन निर्माण की दिशा में आवश्यक पहल की जाएगी।इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मो. शाहनवाज ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के संदेश एवं पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाना हम सभी कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों के लोगों को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़कर संगठन को मजबूत किया जाएगा।उन्होंने कार्यकर्ताओं से ‘बूथ जोड़ो अभियान’ को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की अपील करते हुए कहा कि बूथ स्तर पर संगठन जितना मजबूत होगा, पार्टी उतनी ही मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी आवाज बुलंद कर सकेगी। बारसोई में संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने को लेकर भी आगे व्यापक स्तर पर अभियान चलाने की बात कही गई।

Previous post नशे की रोकथाम और महिला सुरक्षा को लेकर विधानसभा की बैठक में विधायक संगीता देवी ने उठाई आवाज
Next post एनएच-131 पर ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर, तीन घायल।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial