September 30, 2026

जर्जर ग्वालटोली–कुशिदा सड़क पर गरमाया मामला, पूर्व विधायक महबूब आलम ने प्रशासन से की तत्काल मरम्मत की मांग।

Read Time:2 Minute, 36 Second

हसन रजा (आबादपुर)

ग्वालटोली–कुशिदा सड़क की जर्जर और संकरी स्थिति को लेकर अब मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बिहार और बंगाल को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में भारी वाहनों का आवागमन होता है। सड़क की बदहाल स्थिति के बीच ट्रकों की आवाजाही से दुर्घटना का खतरा लगातार बना हुआ है।सड़क की स्थिति की जानकारी मिलने के बाद बलरामपुर के पूर्व विधायक महबूब आलम ग्वालटोली–कुशिदा मार्ग पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से जानकारी लेते हुए मौके का जायजा लिया। उन्होंने बारसोई एसडीओ से फोन पर बातचीत कर सड़क की समस्या का तत्काल समाधान कराने की मांग की। एसडीओ की ओर से जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की चौड़ाई कम होने और जगह-जगह खराब होने के कारण दो बड़े वाहनों के आमने-सामने आने पर यातायात व्यवस्था बिगड़ जाती है। कई बार वाहनों के बिजली पोल के समीप पहुंचने से भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो जाता है। वहीं, ग्वालटोली चौक पर वाहनों की लंबी कतार लगने से राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों को भी परेशानी होती है।पूर्व विधायक ने प्रशासन से सड़क की मरम्मत के साथ-साथ भारी वाहनों के सुरक्षित आवागमन और दुर्घटना रोकने के लिए आवश्यक इंतजाम करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह मार्ग क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है और इसकी स्थिति में सुधार जरूरी है।मौके पर पूर्व सरपंच बेलवा समसूल हक, मो. शकील, हाफिज मुजाहिद, हाफिज इमदाद, मो. फहीम, मुख्तार, फरजुल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मांग की है कि सड़क की मरम्मत में अब और देरी न हो, ताकि लोगों को जाम और दुर्घटना के खतरे से राहत मिल सके।

Previous post जीरो डोज इंप्लीमेंटेशन प्लान को लेकर एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित
Next post हसनगंज में कुल छह कांडों में जब्त 97 लीटर देसी-विदेशी शराब का विनष्टीकरण।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial