रोटरी क्लब ऑफ कानपुर शौर्य द्वारा श्री महावीर विकलांग सहायता समिति निशुल्क कृत्रिम अंगों का वितरण
Read Time:1 Minute, 50 Second
कानपुर से अनुज तिवारी
रोटरी क्लब आफ कानपुर शौर्य द्वारा दिव्यांग जन के कल्याण हेतु एक निशुल्क शिविर का दो दिवसीय आयोजन किया गया जिसमे 70 से भी अधिक आये हुए लाभार्थियों को श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति कोटा राजस्थान के विशेषज्ञों द्वारा उनके हाथ तथा पैरों का नाप लेकर मौके पर ही कृत्रिम अंगों का प्रत्यारोपण किया गया इसके अतिरिक्त पोलियो ग्रसित पैरों के लिए कैलिपर्स तथा बैसाखीया भी प्रदान की गयी शिविर का उदघाटन जिला विकलांग अधिकारी श्री विनय उत्तम जी के कर कमलों द्वारा किया गया। उन्होंने क्लब की इस अनूठी पहल की भूरि भूरि प्रशंसा की तथा अन्य सभी समाजिक संस्थाओं से आये हुए लोगों से ऐसे ही शिविरों के आयोजन की अपील की शिविर में क्लब अध्यक्ष सूर्य नारायण बाजपाई, चार्टर अध्यक्ष अमिताभ कुमार गुप्ता, सचिव उल्लास वाही, भूपेश श्रीवास्तव, मुकेश जैन, अमित मित्रा, डॉक्टर राजेश मौर्य, राजेश कपूर, सत्येंद्र माहेश्वरी, ओम प्रकाश बद्लानी, शरद बिरला, बसंत जैन, संजय जैन, अभिषेक कपूर, राहुल निगम, प्रशान्त सक्सेना हार्दिक अग्रवाल इत्यादि उपस्तिथ रहे।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
