July 20, 2026

अग्नि पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री का किया वितरण।

Read Time:1 Minute, 37 Second

अशोक यादव (डडंखोरा)

डंडखोरा पंचायत के घटवारी टोला वार्ड संख्या 3 में रविवार को दोपहर में लगी भीषण आग में 5 परिवारों से आशियाने पूरी तरह जलकर राख हो गया था।  सभी पीड़ित परिवारों से मिलने तथा क्षति का आकलन करने स्वयं वरीय उप समाहर्ता सह  अंचल पदाधिकारी सदफ आलम प्रभारी अंचल निरीक्षक मोहम्मद अहसान अली राजस्व कर्मचारी चंदन कुमार पहुुंचे। पीड़ित परिवारों  खाद्य सामग्री ,प्लास्टिक कपड़े सहित अनावश्यक  सामान  दिया। पीड़ित परिवार गोपाल मंडल , डोमिनी देवी, निर्मला देवी, मुन्नी देवी एवं  मसोमात सुदामा शामिल है। सभी मजदूरी का काम करते हैं। अग्नि कांड के समय कोई घर में कोई नहीं था। सभी बहियार में धान कटाई एवं मक्के की तैयारी करा रहे थे। सूचना मिलते ही सभी पीड़ित परिवार पहुंचे तब तक घर पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। घर में रखे  अनाज,बर्तन,कपड़े, बिछावन, नगदी और जेवर सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गया था। अंचल पदाधिकारी ने बताया कि नगद राशि के लिए सभी पीड़िित परिवारों से बैंंक खाता लिया गया है तुरंत ही राशि उनके खाते में भेजी जाएगी।

Previous post सड़क दुर्घटना में घायल बच्ची की इलाज के दौरान मौत ।
Next post जैन धर्मावलंबियों के पंचकल्याणक महोत्सव में शिरकत करने पहुंचे कटिहार सांसद ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial