जैन धर्मावलंबियों के पंचकल्याणक महोत्सव में शिरकत करने पहुंचे कटिहार सांसद ।
बारसोई नगर पंचायत स्थित जैन मंदिर प्रांगण में 5 दिनों तक चलने वाले पंचकल्याणक महोत्सव के चौथे दिन कटिहार सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी पहुंचकर गुरु सुयश सागर जी महाराज एवं गुरु मां विंध्य श्री माताजी का आशीर्वाद लिया । कमेटी अध्यक्ष एवं सदस्यों द्वारा सांसद को माल्यार्पण करते हुए उनका अभिनंदन किया गया । इस कार्यक्रम के संबंध में अध्यक्ष विजय जैन से मिली जानकारी के अनुसार यह पंचकल्याणक महोत्सव 20 मई से 25 मई तक चलेगी। जिसमें भगवान के जन्म से लेकर मोक्ष प्राप्ति तक की जानकारी गुरु महाराज द्वारा दिए जाएंगे । इस कार्यक्रम के दौरान महिला, पुरुष, बच्चे, वृद्ध सभी भगवान के प्रार्थना में लीन होकर मोक्ष प्राप्ति हेतु अमृतवाणी से ज्ञान प्राप्त करेंगे । सांसद ने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करना उनके सौभाग्य की बात है। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि अमल गोस्वामी, एसडीपीओ प्रेमनाथ राम, अजीत जैन, पदम जैन, तेजपाल जैन, रूपचंद जैन, परदीप जैन, निर्मल जैन, राजकुमार जैन, अंकुश जैन, सैलेश जैन, अमित जैन, बिपिन जैन, दीपक जैन,विकास जैन, अभिषेक जैन, विनीत जैन, नवीन जैन, नितेश सिंघल,अरविंद जैन , सुदीप साह सहित हजारों की संख्या में जैन धर्मावलंबि श्रद्धालु महिलाएं, पुरुष, बच्चे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
More Stories
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
हसवर में दत्तक ग्रहण और स्थायी लोक अदालत पर विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार को हसवर पंचायत भवन में दत्तक ग्रहण...
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
