डीएम की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न
Reporting by अंकित सिंह तोमर
बहराइच । जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में बुधवार को देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, कोविड-19 एवं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य की जिला टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड-19 के 44 आवेदन पत्र एवं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य के 75 आवेदन पत्र कुल 119 नवीन आवेदन पत्रों की स्वीकृत प्रदान की गयी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि कोई भी पात्र लाभार्थी योजना के लाभ प्राप्त करने से वंचित न रह पायें। उन्होंने यह भी बताया किया कि कोविड-19 संक्रमण से मृत्यु व्यक्तियों के आश्रितों को भी रूपये 50 हजार प्रति मृतक अनुग्रह सहायता प्रदान किया जा रहा है। इसका भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाय। जिससे कोई भी पात्र आर्थिक सहायता प्राप्त करने से वंचित न रह जाय। बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि कोविंड-19 संक्रमण से अपने माता-पिता में से किसी एक या दोनों की मृतक के 54 बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की त्रैमासिक प्रथम व द्वितीय किस्त जुलाई 2021 से दिसम्बर 2021 तक की सहायता धनराशि प्रति बच्चा रू. 04 हजार प्रतिमाह की दर से उनके परिजनों के खाते में भेजी जा चुकी है।
More Stories
डीएम-एसपी ने गंगा तट पर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, कृत्रिम तालाब में विसर्जन की अपील
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कटिहार के जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार मनिहारी गंगा तट पहुंचे और दुर्गा...
देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, जेल।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुमारीपुर पंचायत...
भैरयाही गांव में मुन्ना यादव की हत्या, गांव में पसरा मातम
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी थाना क्षेत्र की केवाला पंचायत अंतर्गत भैरयाही गांव में मुन्ना यादव की हत्या का मामला...
बारसोई में हथियार दिखाकर लूट, पुलिस ने आरोपी को दबोचा; आईफोन और चाकू बरामद।
मनोरंजन साह (बारसोई) बारसोई थाना क्षेत्र में हथियार का भय दिखाकर लूटपाट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते...
31 साल बाद मां से मिला बिछड़ा बेटा, बंगाल में बना था अब्दुल जब्बार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड अंतर्गत कटाकोश निवासी पिंटू कुमार यादव उर्फ अब्दुल जब्बार 31 साल बाद अपनी मां...
आबादपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 52.55 ग्राम स्मैक, दो देसी कट्टा और कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
मनोरंजन साह (बारसोई) आबादपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है।...
