न्यायालय ने हत्या मामले में उम्र कैद की सजा सुनायी
प्रवीण कुमार(कटिहार)
व्यवहार न्यायालय में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ अनिल कुमार राम ने हत्या के मामले में दोषी पाते हुए हसनगंज थाना क्षेत्र के दहियारगंज निवासी वासुदेव मंडल को आजीवन कारावास की सजा शनिवार को सुनाई गई है। सजा सुनाने के बाद आरोपित को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया गया। मामले में बीस हजार अर्थ दंड देने का आदेश भी दिया गया है ।अर्थ दंड नहीं देने पर नौ माह अतिरिक्त कारावास का आदेश भी दिया गया है । अभियोजन की ओर से प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि इस मामले में 14 गवाही भी हुई है। बताना होगा कि हसनगंज थाने में दहियरगंज निवासी बजरंगी कुमार मंडल ने मामला दर्ज कराते हुए कहा था कि 5 मार्च 2017 को सुबह नौ बजे पूर्व विवाद के कारण दरवाजे पर आकर पिता शिव नारायण मंडल को दबिया से प्रहार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया गया। जिसे इलाज के लिए कटिहार मेडिकल अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मृत्यु हो गई।जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग कटिहार के द्वारा लंबित एक वाद पर सुनवाई करने के बाद इंडिया इंश्योरेंस कंपनी को 5 लाख 18596 भुगतान करने का आदेश दिया गया है। वाद संख्या 16/2022 में न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के विरुद्ध मोहम्मद असलम आजाद ने मामला दर्ज कराया था वादी का मारुती कार एक्सीडेंट में डैमेज हो जाने के कारण कार का बीमा रहने के बाबजूद बीमित राशि का भुगतान बीमा कंपनी के द्वारा भुगतान नहीं करने के कारण वादी के द्वारा बीमा कंपनी के विरुद्ध आयोग में शिकायत दर्ज कराई गई थी । वादी की तरफ से जगदीश प्रसाद साह तथा विपक्षी के तरफ से ए के अम्बष्ट अधिवक्ता के रूप में थे।
More Stories
मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 51.68 ग्राम स्मैक और 83,790 रुपये नकद के साथ तस्कर गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के...
मनिहारी पुलिस की संध्या गश्ती में शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में 5 युवक गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) संध्या गश्ती के दौरान मिली गुप्त सूचना पर मनिहारी थाना पुलिस ने कुमारीपुर बैंक के पास...
मनिहारी पुलिस की वाहन चेकिंग में 25.875 लीटर विदेशी शराब जब्त, स्कूटी सवार युवक गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को मनिहारी थाना पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान एक...
संसद के बैठक और निर्देश का अब दिख रहा असर कटाव निरोधी कार्य में आई तेजी – सुनील कुमार यादव
(डेस्क |कटिहार) कटिहार सांसद तारीक अनवर के निर्देश पर शनिवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने कांग्रेस के एक...
अतिक्रमण के नाम पर फुटकर दुकानदारों का उत्पीड़न बंद करे नगर निगम: भुवन
(डेस्क| कटिहार) नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स के महासचिव ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र कटिहार। नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर...
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
