November 14, 2026

डीआरएम ने पाँच बाईक को हरी झंडी़ दिखा कर किया रवाना ।

Read Time:1 Minute, 39 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार रेल मंडल अंतर्गत डीआरएम सुरेंद्र कुमार द्वारा सुरक्षा के दृष्टिकोण से रेलमंडल में आय नए 5 अपाची बाइक को रेलमंडल के अलग अलग आउट पोस्ट में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिस दौरान डीआरएम सुरेंद्र कुमार द्वारा मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित रेल परिसर में सभी नई बाइक का पूरे विधि विधान से पूजा करके नारियल फोड़कर पूजा अर्चना की गई और उसके बाद वितरण फलस्वरूप रवाना किया गया। डीआरएम सुरेंद्र कुमार ने बताया की रेलवे बोर्ड के निर्देश पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से रेलमंडल को 10 में से फिहलाल 5 नए बाइक मिले है। जिन्हे रेलमंडल के कुमेदपुर, अलुवाबारी, बालुघाट,जोगबनी और ओल्ड मालदा पोस्ट में दिया गया है। जिस दौरान किसी भी घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम कही भी सरलतापूर्वक पहुंच सके। वही कटिहार में भी आरपीएफ पोस्ट में जल्द ही एक बस आ रही है। इस अवसर पर आरपीएफ कमांडेंट कमल सिंह, आरपीएफ सहायक कमांडेंट दिलीप कुमार शर्मा, आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश कुमार आदि उपस्थित थे।

Previous post प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक नहीं रहने से परेशान मरीज के परिजनों ने किया हंगामा।
Next post रेल कर्मियों को स्वच्छता संबंधित दिलायी शपथ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial