डीआरएम ने हरी झंडी दिखाकर बस को किया रवाना ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कटिहार रेल मंडल अंतर्गत मंडल रेल प्रबंधक सुरेंद्र कुमार द्वारा रेलवे सुरक्षा बल को एक नए बस सुपुर्द करते हुए सोमवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस 25 सीटर नए बस का रेल प्रशासन द्वारा विधिवत पूजन करते हुए नारियल फोड़ते हुए मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित रेल परिसर से डीआरएम द्वारा रवाना किया गया। इस संबंध में विशेष जानकारी देते हुए डीआरएम सुरेंद्र कुमार ने बताया कि कटिहार रेल मंडल में आरपीएफ पास पूर्व में एक बस मात्र एनजेपी में थी और अब दूसरी नई बस कटिहार में आ जाने से जरूर के हिसाब से विपरीत परिस्थिति और बंदोबस्त ड्यूटी आदि के परिचालन की दिशा में काफी सुविधा होगी। वही रेलवे सुरक्षा के पुलिस फोर्स बल को एक साथ इकट्ठा कर यात्रा को सुगम बनाने के लिए यह काफी लाभदायक साबित होगा। गौरतलब है कि इसके पूर्व आरपीएफ को पांच विशेष बाइक भी सुरक्षा के दृष्टिकोण से डिवीजन हेतु प्रदान की गई थी। जबकि अभी अन्य बाइक आना बाकी है । आरपीएफ कमांडेंट कमल सिंह ने हर्ष प्रकट करते हुए कहा कि रेलवे सुरक्षा बल अलर्ट मोड में 24 गुणा 7 ईमानदारी पूर्वक पूरी कर्तव्यनिष्ठा से अपनी ड्यूटी कर रहा है और रेल संपत्ति की रक्षा के साथ यात्रा के दौरान यात्रियों की सामानों व जानमाल की सुरक्षा ही उनकी पहली प्राथमिकता है। इस अवसर पर कटिहार रेल मंडल के डीआरएम सुरेंद्र कुमार के साथ एडीआरएम चौधरी विजय कुमार, आरपीएफ कमांडेंट कमल सिंह, आरपीएम इंस्पेक्टर राकेश कुमार सहित कई आरपीएफ के कई पदाधिकारी और जवान मौजूद थे।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
