July 28, 2026

डीआरएम ने एकता दौड़ को रेलवे मैदान से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना ।

Read Time:4 Minute, 10 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार रेल मंडल के अंतर्गत लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जयंती के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन किया गया।राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर स्थानीय रेलवे मैदान में रेल प्रशासन द्वारा मंगलवार की सुबह एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका विधिवत शुभारंभ डीआरएम सुरेंद्र कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसी कर्म में डीआरएम सुरेंद्र कुमार सहित सभी रेल अधिकारियों द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। वही डीआरएम सुरेंद्र कुमार के अध्यक्षता में रेल अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर एकता दौड़ को रेलवे मैदान से रवाना किया गया। आयोजित एकता दौड़ में डीआरएम सुरेंद्र कुमार भी अन्य रेल अधिकारियों के साथ हिस्सा लिए और पूरे रेल परिसर का भ्रमण करते हुए 5 किलोमीटर तक दौड़ते हुए लोगों को स्वास्थ के प्रति जागरूक हेतु अपील किया। डीआरएम श्री कुमार ने लोह पुरुष के देश के लिए अमिट योगदान के बारे में विस्तृत रूप से बताया। सीनियर डीपीओ अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार वर्ष 2014 से भारतीय रेल में राष्ट्रीय एकता दिवस आयोजित किया जा रहा है जिसका उद्देश्य राष्ट्र एकता को बढ़ावा देना है। मौके पर रेल प्रशासन द्वारा रन फॉर यूनिटी का टी शर्ट भी सभी को प्रदान किया गया।आयोजित कार्यक्रम में 500 से अधिक अधिकारियों ,कर्मचारियों और स्काउट गाइड के जवानों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए कार्यकर्म को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया ।इस अवसर पर डीआरएम सुरेंद्र कुमार के साथ एडीआरएम चौधरी विजय कुमार , सीनियर डीपीओ अतुल कुमार मिश्रा, सीनियर डीसीएम जी प्रशांत कुमार , सीनियर डीएफएम अजीत कुमार मिश्रा , आरपीएफ कमांडेड कमल सिंह, सहायक कमांडेंट दिलीप कुमार शर्मा सहित सभी रेल अधिकारियों के साथ सभी यूनियन पदाधिकारी और स्कॉट गाइड के लोग बड़ी संख्या में शामिल थे।जिसमें उद्घोषणा का कार्य के चीफ वेलफेयर इंस्पेक्टर उमाशंकर और रितेश ठाकुर ने किया। इसी क्रम में रेल में बीते 30.10.2023 से आगामी 5.11.2023 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह का भी आयोजन किया जा रहा। है। इस कर्म में डीआरएम सुरेंद्र कुमार द्वारा सभी रेल अधिकारी एवं कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा का शपथ ग्रहण कराया गया। वही कार्मिक विभाग द्वारा आगामी 2 नवंबर 23 को निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है और 3 नवंबर को एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा। जिसका उद्देश्य भ्रष्टाचार का विरोध एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण है।

Previous post पति और चांद का संयुक्त दीदार कर सुहागिनों ने पुरा किया व्रत
Next post शिशिया गांव में कुशवाहा समाज की हुई बैठक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial