November 15, 2026

शिशिया गांव में कुशवाहा समाज की हुई बैठक

Read Time:3 Minute, 47 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार जिले के कोढा प्रखंड के शिशिया गांव में कुशवाहा की गरिमा बिहार प्रदेश के संयोजक मनोज कुमार सिंह के द्वारा बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य वक्ता पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने कुशवाहा समाज के लोगों की एकता को मजबूत बनाने के लिए इस प्रकार के और भी मिटिंग पूरे बिहार में चलाने की जरुरत पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में कुशवाहा समाज के लोगों को अपनी दलगत राजनीति को त्याग कर कुशवाहा समाज के लोगों के एकजुटता को मजबूत बनाने के लिए प्रयास करना चाहिए ताकि कुशवाहा समाज का विकास हो सके। मनोज सिंह ने कहा कि कुशवाहा समाज के अधिंकाश लोग कृषि सामग्री के उत्पादन से जूडे हूए है। इस कारण कृषि उत्पादन पर आधारित उद्योगों को बढ़ावा दिये की मांग की जानी चाहिए और कोढा विधानसभा कुशवाहा बाहुल्य क्षेत्र होने के बाद भी वरसो से रिजर्व है। उसको सामान्य सीट किये जाने के लिए प्रशासन पर दबाव बनाने की आवश्यकता है। इसलिए कुशवाहा समाज के लोगों की एकता को मजबूत बनाने की कोशिश की जानी चाहिए। साथ ही साथ आचार संहिता लागू होने के पहले पटना में एक कुशवाहा संसद आयोजित किया जाना चाहिए। जिसमें सभी कुशवाहा समाज के नेताओं को बुलाया जाना चाहिए और उनसे सवाल पूछा जाना चाहिए कि आपने अबतक कुशवाहा समाज के लोगों के लिए क्या किया है। जो आपके पक्ष में कुशवाहा समाज के लोग आपको मतदान कर सके। पुरूषोत्तम कुमार संयोजक कुशवाहा विकास मंच मुंगेर ने कहा कि आज कुशवाहा समाज के लोगों को एक सुत्र में जोङने के लिए प्रयास किया जाना चाहिए ताकि हमारे समाज का विकास हो सके।इसके लिए आप सभी को आगे आने की जरूरत है। श्री मीनू सिंह ने कहा कि कुशवाहा समाज के लोगों के विकास के लिए महिलाओं को भी पूरूषो के कदम से कदम मिलाकर चलने की आवश्यकता है। मिटिंग में कुंदन कुमार, मीन वर्मा, मनोज कुशवाहा, मुल्क राज आंनद ने भी भाग लिया है।बैठक की अध्यक्षता श्री तारांनद सिंहा पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी ने किया है। देवनारायण मेहता ने कहा कि आज कुशवाहा समाज के लोगों को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास करना चाहिए। बैठक में विनय कुमार सिंह, दिलीप कुमार मेहता,चन्द्रशेखर मेहता , विदयानंद सिंह, दिनेश कुमार सिंह, उमाकांत सिंह, अनमोल कुमार, नागेंद्र सिंह, निगम कुशवाहा, गोपाल कुशवाहा, श्रीराम शरण विद्यार्थी, पप्पू कुशवाहा, मिथिलेश कुमार ने भी भाग लिया।

Previous post डीआरएम ने एकता दौड़ को रेलवे मैदान से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना ।
Next post महापौर ने वार्ड नंबर 41 में तीन सड़क का किया शिलान्यास।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial