कुरसेला प्रखंड क्षेत्र मे बढ़ रहा है नशे का करोबार अभिभावक व स्थानीय ग्रामीण परेशान।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला प्रखंड क्षेत्र मे बढ़ रहा है नशे का करोबार, युवाओं की जिंदगी नशे के चंगुल में फंस कर किस तरह लोग बर्बादी के कगार पर पहुंच रहे हैं।कुरसेला के चौक चौराहे , खेत, गुप्त स्थान तथा कूङा, कचरा के समीप युवा वर्ग को स्मैक, सुलेसन, फेबीकोल, गांजा पीते देखे जा रहे है। यह लत युवाओं में देखने को मिल रहा है। कुरसेला के युवा पीढ़ी में तेजीसे नशे की लत फैल रही है। वहीं यह नशा 12 से 20 वर्ष के युवा में नशे की लत तेजी से फैल रही है। यह नशा शराब या सिगरेट का नहीं है। बल्कि गांजा, सुलेसन, स्मैक और नशीली दवाओं का है। वहीं इस नशे के आदि होने के बाद से क्षेत्र में क्राईम कि वृद्धि को इसी से जोड़ कर देखा जा है। क्षेत्र में युवा पिढ़ी द्वारा नशे के ज्यादा आदि हो जाने के बाद से क्षेत्र में चोरी, लूटपाट, मारपीट जैसी घटना कहीं ना कहीं बढ़ी है। वहीं अब क्षेत्र में चंद रुपयों के कारण युवा चोरी तथा लूट करते रहे है। क्षेत्र में पिछले पांच वर्षों के आकड़े देखा जाए तो क्षेत्र में हुई चोरी, लूटपाट सहित वारदातों में सबसे ज्यादा युवा वर्ग के आरोपी थे। जानकारी अनुसार कुरसेला में कई स्मैक के आदी युवा वर्तमान में नशामुक्ति केन्द्र में उपचार ले रहे हैं। इस गंभीर मुद्दे को लेकर स्थानीय बुद्धिजीवी एवं जनप्रतिनिधी प्रशासन से इस पर अंकुश लगाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने कि मांग कर रहे हैं ।
More Stories
बीच बाजार अधिवक्ता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, वारदात से मचा हड़कंप।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार नगर थाना क्षेत्र के कुम्हार टोली स्थित पटेल चौक के पास सोमवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने...
छठ पर्व तक दुकानें नही हटाने का आश्वासन।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी में रेलवे प्रशासन की ओर से चल रही अतिक्रमण कार्रवाई को लेकर नगर मुख्य पार्षद...
आवास की सूची में नाम नहीं तो फूटा महिलाओं का आक्रोश, BDO- SDO से लगाई न्याय की गुहार।
हसन रजा (आबादपुर) प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नाम नहीं आने और लाभुकों की सूची ग्रामीणों के सामने सार्वजनिक...
रजनीश रंजन के नामांकन में पहुंचे नेता, सरकार पर साधा निशाना
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज के प्रत्याशी रजनीश रंजन के नामांकन के अवसर पर...
मुख्य निर्वाचन आयुक्त के विरोध में कांग्रेस का विरोध मार्च, ब्लॉक चौक पर होगा पुतला दहन
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) जिला कांग्रेस कमिटी, कटिहार के निर्देश पर प्रखंड कांग्रेस कमिटी बारसोई की ओर से सहयोगी दलों के...
विश्व शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) विश्व शिक्षक दिवस पर नया प्राथमिक विद्यालय, तिनकौड़िया पूरब टोला में प्रधान शिक्षिका अर्चना कुमारी के...
