नल जल का पाइप लाइन नहीं होने से ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, 50 घरों के लोगों को नहीं मिल रही शुद्ध जल
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड के रामपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या ग्यारह दहियारगंज गांव में संचालित सरकार की महत्वकांक्षी योजना नल जल का पाइप लाइन नहीं होने से ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। शमीमा खातून नगमा खातून हैदर अली मोहम्मद आरिफ सहित ग्रामीणों ने बताया कि गांव में करोड़ों की लागत से जलमीनार स्थापित किया गया है। परंतु लगभग 50 घरों में नल जल का पाइप लाइन टूटी आदि नहीं लगाने के कारण लोग आज वर्षों से शुद्ध जल से वंचित हैं। बताय चापाकल का आयरनयुक्त पानी पीने को मजबूर हैं।बताया विभागीय अनदेखी के कारण करोड़ों की योजना का लाभ हम लोगों को नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने स्पष्ट तौर पर कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार शुद्ध जल मुहैया कराने को लेकर कई योजनाएं चला रही है, पर किसी भी योजना का लाभ धरातल पर हम ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। शुद्ध जल से वंचित लोगों ने बताया कि विभागीय उपेक्षा के कारण कई घरों में अभी तक नल व टुटी तक नहीं लगी है। बताया चापाकल से आयरनयुक्त पीला पानी निकलता है, जिसके कारण हम ग्रामीण कई बीमारी के शिकार होते रहते हैं। पर इससे किसी भी जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों को कोई लेना देना नहीं है। हमारी समस्याओं को देखने वाला कोई नहीं है बताया सरकार समय-समय पर योजनाओं की जांच संबंधित पदाधिकारियों के द्वारा कराती है, ताकि हम ग्रामीणों को योजना का लाभ धरातल पर मिल सके, लेकिन आज जांच के बावजूद हम लोगों को शुद्ध जल मुहैया नहीं हो पा रहा है। मौके पर ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से शुद्ध जल मुहैया कराने की मांग की है। इस अवसर पर दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
