November 14, 2026

साईकिल चोर को हसनगंज पुलिस ने भेजा जेल

Read Time:1 Minute, 48 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड स्थित इटवा चौक ईदगाह से साईकिल चोरी करने के आरोप में ग्रामीणों द्वारा सुपुर्द आरोपी को पुलिस ने कारवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जिसको लेकर थानाध्यक्ष अनीस कुमार ने बताया कि विकास कुमार व्याधा पिता मन्टू व्याधा साकिन बसगढा़ थाना कोढ़ा को साईकिल चोरी करने के आरोप में ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सुपुर्द किया गया। मौके पर उक्त मामले में पकड़ाए गए आरोपी के विरुद्ध नियम संगत कारवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बताया इटवा चौक ईदगाह से आरोपी साइकिल चोरी कर भाग रहा था। जिसे ग्रामीणों द्वारा खदेर कर पकड़ा गया। मामले को लेकर घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। तब तक इसकी सूचना हसनगंज पुलिस को दी गई। सूचना पाकर हसनगंज पुलिस पकड़ाए गए चोर को साइकिल के साथ गिरफ्तार कर थाने ले आई। उक्त आरोपी के विरुद्ध थाना कांड संख्या 30/ 24 तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष अनीस कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनी रहे इसको लेकर पुलिस काफी सक्रिय है।

Previous post प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाया गया ईद-उल-फितर का त्योहार
Next post मनिहारी में चैत्र छठ को लेकर नहाय खाय प्रारंभ
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial