June 17, 2026

विशेष अभियान में आठ शराबी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

Read Time:1 Minute, 24 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुर्सेला थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर शराब पीकर हंगामा कर रहे आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।थानाध्यक्ष राकेश कुमार के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत पुलिस ने कुर्सेला के विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी की। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब के नशे में उत्पात मचा रहे आठ लोगों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया।थाना में चिकित्सकीय जांच के दौरान शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद सभी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि शराब सेवन करने एवं हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार आठों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया।पुलिस ने स्पष्ट किया कि शराबबंदी कानून के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी।

Previous post मनिहारी में दिनदहाड़े लाखों की चोरी, कपड़ा व्यवसायी के घर से सोना-नकदी पार।
Next post बाल विवाह की सूचना पर नाबालिगों की शादी रुकवाई
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial