मनिहारी में दिनदहाड़े लाखों की चोरी, कपड़ा व्यवसायी के घर से सोना-नकदी पार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
कटिहार जिले के मनिहारी वार्ड संख्या 13 में बुधवार को दिनदहाड़े चोरी की बड़ी घटना सामने आई। कपड़ा व्यवसायी अनुज मित्तल के घर में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने बेडरूम का दरवाजा तोड़कर आलमारी क्षतिग्रस्त की और लॉकर से 7-8 भर सोना, करीब एक लाख रुपये नकद, 20 चांदी के सिक्के समेत अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना के समय गृहस्वामी दुकान पर थे। सूचना मिलते ही डीएसपी बिनोद कुमार और थानाध्यक्ष पंकज आनंद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश जारी है। घटना से इलाके में दहशत है।
Previous post
पनवेल और अलीपुरद्वार के मध्य भाया कटिहार अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन प्रारंभ
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
TRE-4 में 46 हजार रिक्तियों पर बहाली की मांग, बिहार स्टूडेंट यूनियन ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से की मुलाकात
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार स्टूडेंट यूनियन के उपाध्यक्ष साहबाज आलम ने आज माननीय स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात...
