November 10, 2026

मतदाता गणना प्रपत्र भरने का कार्य में लाए तेजी निर्वाचित पदाधिकारी।

Read Time:1 Minute, 55 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला प्रखंड में सोमवार को विधानसभा निर्वाचन 2025 को लेकर चुनाव आयोग के निर्देशानुसार प्रखंडों में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसमें कुरसेला प्रखंड निर्वाचित पदाधिकारी सह भूमि उपसहार्ता कुर्सेला प्रखंड के विभिन्न क्षेत्र में पहुंचकर स्वयं क्षेत्र का भ्रमण कर रहे तथा फॉर्म भरा रहे हैं। बता दे की मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमारी प्रियंवदा अंचला पदाधिकारी सुश्री अनुपम मौजूद थी। वहीं सभी बीएलओ को निर्देश दिया गया है इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एवं प्रचार प्रसार के माध्यम से जल्द से जल्द पूर्ण करना अति आवश्यक है। वही बीएल ओ (बूथ लेवल अधिकारी) द्वारा घर-घर जाकर मतदाता सूची के लिए गणना प्रपत्र भरवाया जा रहा है। बीएलओ ने आम मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें फार्म प्रदान किया और आवश्यक जानकारी भरवाने में सहयोग कर रहे हैं वही निर्वाचित पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे। बीएलओ लोगों को नए नाम जुड़वाने, नाम, पता या अन्य जानकारी में सुधार और मृतकों के नाम हटाने की प्रक्रिया के बारे में जागरूक करे।

Previous post स्वास्थ्य विभाग के भाव्या एप पोर्टल का प्रशिक्षण तथा रिव्यू मीटिंग का हुआ आयोजन
Next post मनिहारी में हाई मास्ट लाइट का सांसद ने किया अधिष्ठापन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial