तीनों पावर सब स्टेशनों से 18 नये फिडरों द्वारा विद्युत आपूर्ति की जाएगी:तार किशोर
प्रवीण कुमार(कटिहार)
पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने बताया कि कटिहार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तेजी से आबादी का विस्तार होने के कारण उपभोक्ताओं को निर्वाध विद्युत आपूर्ति हेतु अतिरिक्त पावर सब स्टेशन का निर्माण आवश्यक हो गया है। यह निर्माण कार्य कटिहार के तीन स्थानों पर किया जाना है। जिनमें से दो स्थान क्रमशः कटिहार प्रखंड अंतर्गत सिरनिया मौज के डहेरिया तथा हसनगंज प्रखंड के रामपुर मौजा के दलन में पावर सब स्टेशन के भवन निर्माण हेतु राजस्व विभाग ने जमीन उपलब्ध करा दी है। जिस पर निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा। शेष एक स्थान कटिहार प्रखंड अंतर्गत बठैली मौजा के मनिया में भी पावर सब स्टेशन निर्माण हेतु जिला परिषद की जमीन स्थानांतरण प्रक्रियाधीन है। अगले माह यह प्रक्रिया पूर्ण होते ही वहां भी भवन निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा। उक्त तीनों पावर सब स्टेशनों से 18 नए फिडरों द्वारा विद्युत आपूर्ति की जाएगी जिससे स्थाई तौर पर विशेष कर कटिहार नगर एवं आसपास के क्षेत्रो में विद्युत आपूर्ति बाधा समाप्त हो जाएगी।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
