June 24, 2026

सांसद तारिक अनवर ने बरारी के विभिन्न क्षेत्र का किया भ्रमण

Read Time:3 Minute, 28 Second

बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर सरकार और प्रशासन को गंभीर होने की जरूरत-बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में युद्ध स्तर पर कटाव निरोधी कार्य करवाने की जरूरत:तारिक अनवर

प्रवीण कुमार(कटिहार)

सांसद तारिक अनवर ने बरारी के दुर्गापुर, सुखासन,बिशनपुर, सिमराहा, भंडारतल, सोती गांव, सीज टोला और सिक्कट पंचायत के अलावा विभिन्न क्षेत्र का भ्रमण करते हुए ग्रामीण से मुलाकात किया। ग्रामीणों से मिलकर स्थानीय समस्याओं से अवगत हुए। इस दौरान ग्रामीणों ने सांसद तारिक अनवर के समक्ष सड़क,नाला, जल जमाव और बिजली से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया।जिसको लेकर सांसद तारीक अनवर ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए जल्द से जल्द समस्या के समाधान होने का आश्वासन दिया। इसके अलावा सांसद तारिक अनवर ने बरारी के कई बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का भ्रमण करते हुए हो रहे कटाव का भी जायजा लिया और जानकारी देते हुए बताया कि बरारी के बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर सरकार और प्रशासन दोनों को गंभीर होने की जरूरत है। कटावग्रस्त क्षेत्र में युद्ध स्तर पर काम करवाने की आवश्यकता है ताकि बाढ़ आने से पहले ही जो तैयारी होनी है।वह पूर्ण हो सके उन्होंने कहा कि भले ही सरकार हर वर्ष बाढ़ पूर्व तैयारी पूरी होने का दावा जरूर करती है। लेकिन जैसे ही बाढ़ आती है। सारी तैयारी का पोल खुल जाता है। इसलिए इस वर्ष सरकार और प्रशासन दोनों को गंभीर रहने की जरूरत है। और कटिहार जिला का जो भी क्षेत्र खासकर बरारी जो बाढ़ग्रस्त इलाका है। वहां युद्ध स्तर पर कटाव निरोधी कार्य करवाए ताकि बाढ़ आने की संभावना पर लोग परेशान ना हो। सांसद तारिक अनवर ने यह भी कहा कि बरारी क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने कई स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया है। जिसको लेकर भी कार्य किया जाएगा ताकि जल्द से जल्द लोगों की परेशानी दूर हो सके। इस मौके पर कटिहार कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार यादव,बरारी प्रखंड अध्यक्ष सिमरणजीत सिंह,सउद मुखिया, अल्तमश दीवान, संयोगिता सिंह,राजेश रंजन मिश्रा,कौशल यादव मो०जहांगीर,तंवीर मुखिया, प्रीतम चक्रवर्ती, युवा अध्यक्ष मो० तौसीफ़,मुनेश्वर ठाकुर,शहीद बैठा, मो०इलियास, सुराजिलाल चौधरीआदि ने भाग लिया।

Previous post मनिहारी में आयुष्मान कार्ड शिविर से 127 लोगों को मिला मुफ्त इलाज का सहारा
Next post तीनों पावर सब स्टेशनों से 18 नये फिडरों द्वारा विद्युत आपूर्ति की जाएगी:तार किशोर
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial