October 28, 2026

सभी फसलों पर MSP गारंटी कानून लागू व किसानों को मुफ्त बिजली और पेंशन मिले– ठाकुर धर्मेंद्र सिंह।

Read Time:1 Minute, 35 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी प्रखंड स्थित नारायणपुर पंचायत में पुर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) की बैठक संपन्न हुई जिसमें युनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ठाकुर शिरकत किये। बैठक में मो जमिल अख्तर को कटिहार का जिलाध्यक्ष नामित किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए युनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र ने प्रधानमंत्री से किसानों के सभी फसलों पर MSP गारंटी कानून लागू करने, मुफ्त बिजली देने, पुलिस व सेना को पेंशन चालू करने, पुर्व सांसदों और विधायकों की पेंशन बंद करने सहित मजदुरों और गरीबों को वृद्धा पेंशन के रुप में प्रति माह दस हजार रूपए देने की मांग की।इस मसले को ले अनुमंडल पदाधिकारी, मनिहारी को एक ज्ञापन भी सौंपा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने सैकड़ों मजदुरों ने युनियन की सदस्यता ग्रहण की।इस अवसर पर बंटी लोधी, यशपाल सिंह, संजय कुमार, सरफराज सहित अनेक किसान व मजदूर मौजूद थे।

Previous post जिला स्तरीय शिक्षा संवाद कार्यक्रम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया गया बल।
Next post शैक्षणिक व्यवस्था में गुणात्मक सुधार के लिए सामुहिक पहल की है जरूरत ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial