June 20, 2026

पंचायत सरकार भवन निर्माण को लेकर अतिक्रमण हटाया गया, चार परिवारों के घर तोड़े गए।

Read Time:1 Minute, 15 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

अमदाबाद प्रखंड के पूर्वी करीमुल्लापुर पंचायत अंतर्गत पहाड़पुर वार्ड संख्या 10 सिज में पंचायत सरकार भवन निर्माण के लिए शनिवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। अंचल पदाधिकारी स्नेहा कुमारी, अपर थाना अध्यक्ष विजय कुमार राम एवं पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इस दौरान चार परिवारों के घर तोड़े गए। अंचलाधिकारी ने बताया कि उक्त भूमि पर लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से पंचायत सरकार भवन का निर्माण प्रस्तावित है। पूर्व में अतिक्रमणकारियों को स्वेच्छा से हटने का निर्देश दिया गया था, लेकिन अनुपालन नहीं होने पर बलपूर्वक कार्रवाई की गई। मौके पर वार्ड सदस्य फिरोज आलम सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।

Previous post साइकिल और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो घायल, एक की हालत गंभीर
Next post मनिहारी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial