साइकिल और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो घायल, एक की हालत गंभीर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत कोशकीपुर जाने वाली ग्रामीण सड़क पर साइकिल और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान तिनघरिया गांव निवासी अनंत कुमार (50) वर्ष एवं कोशकीपुर निवासी जितेंद्र कुमार (42) वर्ष के रूप में की गई है।मिली जानकारी के अनुसार दोनों वाहनों की टक्कर में साइकिल सवार एवं मोटरसाइकिल चालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गयी। स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता एवं पुलिस की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरसेला लाया गया।जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. पाण्डेय द्वारा प्राथमिक उपचार किया। वहीं जितेंद्र कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं अनंत कुमार का इलाज स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है और उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही कुरसेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
More Stories
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
