प्राणपुर के रोशना बाजार में हर दिन लगता है जाम लोग परेशन
Read Time:1 Minute, 38 Second
प्राणपुर से मो० आरिफ
प्राणपुर के रोशना बाजार में पीडब्लूडी सड़क के दोनों किनारे में अवैध रूप से अतिक्रमण कारियों का कब्जा हो गया है । दुकानदार अपनी दुकान के आगे दुकान लगा देने के कारण सड़क की चौड़ाई छोटा पड़ गया है । जिस कारण बड़े व छोटे वाहनों को लेकर आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है । हर दिन बाजार में जाम लगा रहता है । वाहन को लेकर आने जाने के दौरान हर दिन दुकानदार व राहगीरों के साथ तू तू मैं मैं जाती है । खासकर उक्त बाजार में मंगलवार को साप्ताहिक हाट लगता है । जिले के विभिन प्रखंडों से दुकानदार अपनी समान बेचने रोशना पहुंचते है । उस दिन जाम लगा रहने से राहगीरों को हाट तक पहुंचने में काफी परेशानी उठानी पड़ती है । बाजार गोपाल कुमार ,संजय कुमार सिंह ,चंद्रशेखर कुमार ,रिंकू ठाकुर ,मो इकरामुल ,डफली साह ,सहित कई लोगो ने बताया कि बाजार में सड़क के अतिक्रमण हो जाने से राहगिरों को आवागमन करने में काफी परेशानी होती है । ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से अविलम्ब सड़क को अतिक्रमण मुक्त करवाने की मांग की है ।
More Stories
वर्षों से जलजमाव की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर आंदोलन कि चेतावनी
हसन रजा ( बारसोई) बारसोई प्रखंड के पंचायत बासगाँव अंतर्गत नंदाल, चिकनीटोला, कुसियारमोड़ा एवं मालापाड़ा की मुख्य सड़क पर वर्षों...
बिना योजना बोर्ड के गली निर्माण शुरू, बेलवा पंचायत के वार्ड-04 स्थित बासागांव में ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की पारदर्शिता और गुणवत्ता पर जताई चिंता
हसन रजा (बारसोई) बारसोई प्रखंड क्षेत्र की बेलवा पंचायत के वार्ड संख्या-04 अंतर्गत बासागांव में गली निर्माण कार्य को लेकर...
एकशाल्ला गांव के स्कूल में MDM पर शिकायत, अधिकारियों ने दिया जांच का भरोसा।भोजन में कीड़े व दुर्गंध का आरोप, अभिभावकों ने गुणवत्ता सुधार की मांग की।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड के एकशाल्ला गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे मध्याह्न भोजन...
11 हजार कन्याओं की कलश यात्रा और सात दिवसीय गणेश महोत्सव की तैयारी, लेकिन प्रशासनिक तैयारी पर उठ रहे सवाल
मो0 काजु ( फलका ) फलका बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले भव्य श्री श्री 108 गणेश...
भंगहा में शराब बिक्री के विरोध में महिलाओं का फूटा आक्रोश, SH-77 दो घंटे रहा जाम।
मो0 काजु (फलका ) फलका प्रखंड क्षेत्र के भंगहा गांव में कथित अवैध शराब बिक्री के विरोध में गुरुवार को...
बाढ़ पीड़ितों के बीच प्रभारी मंत्री का मनिहारी दौरा।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व तथा कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री प्रमोद चन्द्रवंशी...
